Sunday, December 7, 2025
HomeEntertainment'हमारी जिंदगी को हैप्पी बर्थडे...', राहा के जन्मदिन पर लाडली को दुलारती...

‘हमारी जिंदगी को हैप्पी बर्थडे…’, राहा के जन्मदिन पर लाडली को दुलारती नजर आई Alia Bhatt

राहा कपूर के बर्थडे पर उनकी दादी नीतू कपूर और बुआ रिद्धिमा कपूर ने भी ढेर सारा प्यार लुटाया। वही राहा कपूर के बर्थडे पर उनकी मां आलिया भट्ट ने भी एक अनसीन तस्वीर शेयर कर अपनी लाडो रानी पर प्यार लुटाया है।

-

Alia Bhatt: बॉलीवुड की फेमस अभिनेत्री आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की बेटी राहा कपूर कल 6 नवंबर को दो साल की हो गई। राहा कपूर के बर्थडे पर एक शानदार पार्टी रखी गई थी जिसमें आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के करीबी दोस्त और फैमिली मेंबर भी पहुंचे थे। वही राहा कपूर के बर्थडे पर उनकी दादी नीतू कपूर और बुआ रिद्धिमा कपूर ने भी ढेर सारा प्यार लुटाया। वही राहा कपूर के बर्थडे पर उनकी मां आलिया भट्ट ने भी एक अनसीन तस्वीर शेयर कर अपनी लाडो रानी पर प्यार लुटाया है।

बेटी के बर्थडे पर आलिया ने लुटाया प्यार

आलिया भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में आलिया भट्ट और रणबीर कपूर अपनी बेटी राहा कपूर को निहारते हुए नजर आ रहे हैं। तस्वीर को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा,’आज 2 साल हो गए और मैं पहले से ही उस समय को वापस लाना चाहती हूं। जब तुम सिर्फ कुछ हफ्ते की थी!!! लेकिन मुझे लगता है कि यह पल के साथ आता है, एक बार माता-पिता बनने के बाद आप बस यही चाहते हैं कि आपका बच्चा हमेशा बच्चा ही रहे। जन्मदिन मुबारक हो हमारी जान.. तुम हर दिन को जन्मदिन के केक जैसा महसूस कराती रहो।’

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Alia Bhatt 💛 (@aliaabhatt)

‘छोटी राहा कभी बड़ी ना हो’

राहा कपूर की नानी और आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान ने राहा कपूर के साथ बिताए खूबसूरत पलों की तस्वीरें

 

Instagram पर यह पोस्ट देखें

 

Viral Bhayani (@viralbhayani) द्वारा साझा की गई पोस्ट

सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। इसी के साथ उन्होंने लिखा, “छोटी राहा कभी बड़ी ना हो।” तस्वीर में सोनी राहा को पकड़े दिखाई दे रही है और दोनों अपने कमरे की बालकनी से बंदरों को देख रही हैं। वही राहा कपूर के बर्थडे की तस्वीरें सामने आई है। राहा कपूर के बर्थडे पर जंगल थीम रखी गई थी।

Raed More-‘अनुपमा’ फेम रूपाली गांगुली की सौतेली बेटी ने फिर लगाए गंभीर आरोप, कहा-‘वो मेरी मां के बेड पर सोती थी’

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts