Saturday, February 7, 2026
HomeEntertainmentपहले बर्थडे पर Alia Bhatt ने शेयर की बेटी राहा कपूर की...

पहले बर्थडे पर Alia Bhatt ने शेयर की बेटी राहा कपूर की तस्वीर,केक के साथ खेलती दिखी रणबीर की लाडली

इसी बीच आलिया भट्ट ने अपनी बेटी राहा कपूर के पहले बर्थडे पर कुछ तस्वीरें शेयर की है जिसमें उनकी लाडली केक के साथ खेलती हुई दिखाई दे रही है। आलिया भट्ट की यह तस्वीरें इस वक्त सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

-

Raha First Photo: बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस अभिनेता रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की बेटी राहा कपूर आज 1 साल की हो चुकी है। आलिया भट्ट आज अपनी बेटी का पहला बर्थडे सेलिब्रेट कर रही है अभी तक आलिया भट्ट ने अपनी बेटी राहा कपूर का चेहरा रिवील नहीं किया है। अब इसी बीच आलिया भट्ट ने अपनी बेटी राहा कपूर के पहले बर्थडे पर कुछ तस्वीरें शेयर की है जिसमें उनकी लाडली केक के साथ खेलती हुई दिखाई दे रही है। आलिया भट्ट की यह तस्वीरें इस वक्त सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों पर सोशल मीडिया यूजर्स भी भरपूर प्यार लुटा रहे हैं‌।

आलिया ने दिखाई बेटी राहा की झलक

आलिया भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इसके साथ उन्होंने एक स्पेशल नोट भी लिखा है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा,”हमारा आनंद हमारा जीवन..हमारी रोशनी! ऐसा लगता है जैसे कल ही आपके लिए गाना बज रहे थे, जब आप मेरे पेट में लात मार रहे थे। कहने को कुछ नहीं है केवल इतना ही है कि हम आपको अपने जीवन में पाकर धन्य हैं। आप हर दिन को एक पूर्ण मलाईदार स्वादिष्ट केक के टुकड़े जैसा महसूस कराते हैं। मुबारक हो बेबी टाइगर.. हम तुम्हें प्यार से भी ज्यादा प्यार करते हैं।”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Alia Bhatt 💛 (@aliaabhatt)

शादी के कुछ ही महीने बाद दिया था बेटी को जन्म

आपको बता दे आलिया भट्ट की शादी बॉलीवुड के फेमस अभिनेता रणबीर कपूर के साथ हुई है। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने 14 अप्रैल 2022 के दिन सात फेरे लिए थे और 6 नवंबर 2022 को उन्होंने एक बेटी को जन्म दिया। आलिया भट्ट की बेटी राहा कपूर अब 1 साल की हो चुकी है।

Read More-Rashmika Mandhana का वायरल हुआ बोल्ड फेक वीडियो, देखकर परेशान हुई एक्ट्रेस, बोली- ‘मुझे बहुत दुख हो रहा है…’

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts