Saturday, February 7, 2026
HomeEntertainmentदेवर की शादी मे आलिया भट्ट ने निभाया बहू होने का फर्ज,...

देवर की शादी मे आलिया भट्ट ने निभाया बहू होने का फर्ज, छुए सभी के पैर, जीजा की ड्यूटी निभाते नजर आए सैफ अली खान

जीजा बनाकर करीना कपूर के पति सैफ अली खान ने भी शिरकत की थी। वही इस दौरान की कई सारी तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं जिसमें आलिया भट्ट भी बहु होने का फर्ज निभाती हुई नजर आ रही है।

-

Aathar Jain Alekha Advani: करीना कपूर की बुआ रीमा जैन के बेटे आदर जैन की शादी अभी हाल ही में 21 फरवरी को हुई है। आदर जैन ने अलेखा आडवाणी से शादी की है। आदर जैन की शादी में पूरी कपूर फैमिली शामिल हुई थी जिसमें जीजा बनाकर करीना कपूर के पति सैफ अली खान ने भी शिरकत की थी। वही इस दौरान की कई सारी तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं जिसमें आलिया भट्ट भी बहु होने का फर्ज निभाती हुई नजर आ रही है।

आलिया भट्ट ने निभाया बहू होने का फर्ज

आलिया भट्ट आदर जैन और अलेखा आडवाणी की हल्दी और मेहंदी फंक्शन में भी पहुंची थी। मेहंदी में आलिया भट्ट अपनी मां सोनी राजदान और रणबीर कपूर के साथ पहुंची थी इस फंक्शन का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें आलिया भट्ट कुर्सी पर बैठे सभी मेहमानों और बड़े बुजुर्गों के पैर छूती और गले लगाती हुई नजर आ रही है इस दौरान उनके पति रणबीर कपूर भी बेटे होने का फर्ज निभा रहे हैं। आलिया भट्ट ने मेहंदी फंक्शन में येलो कलर का शरारा सूट पहना हुआ था और उन्होंने छोटी से अपना लुक कंप्लीट किया हुआ था। आलिया भट्ट ने शादी में पिंक कलर की साड़ी पहनी हुई थी जो बहुत ही खूबसूरत लग रही थी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by CIDHANT (@thecidhant)

जीजा की ड्यूटी निभाते दिखे सैफ अली खान

आदर जैन और अलेखा आडवाणी की शादी की कई सारी वीडियोज और फोटो सामने आए हैं। इन्हीं में से एक वीडियो सामने आया जिसमें सैफ अली खान जीजा का फर्ज निभाते हुए नजर आ रहे हैं। वह लड़की वालों का वेलकम करते दिख रहे हैं। उन्होंने माला पहनकर स्वागत किया इस दौरान सैफ अली खान ब्लैक कलर की शेरवानी में हैंडसम दिख रहे हैं।

Read More-लाल जोड़ा पहन कपूर खानदान की बहू बनी अलेखा, आदर जैन की शादी की तस्वीरें आई सामने

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts