Saturday, February 7, 2026
HomeEntertainmentएक्स बॉयफ्रेंड को अपना बेस्ट फ्रेंड मानती है ऐश्वर्या राय? वायरल हो...

एक्स बॉयफ्रेंड को अपना बेस्ट फ्रेंड मानती है ऐश्वर्या राय? वायरल हो रहा है एक्ट्रेस का पुराना वीडियो

इसी बीच ऐश्वर्या राय का एक थ्रोबैक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है इस वीडियो में ऐश्वर्या राय अपने एक बॉयफ्रेंड को सबसे अच्छा दोस्त बताती हुई नजर आ रही हैं।

-

Aishwarya Rai throwback Viral Video: हिंदी सिनेमा की सबसे चर्चित और खूबसूरत अभिनेत्री ऐश्वर्या राय हमेशा अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में बनी रहती हैं। इन दोनों ऐश्वर्या राय अपने पति अभिषेक बच्चन से अलग होने की खबरों को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। आल्हा की इन खबरों पर विराम लगाते हुए ऐश्वर्या अभी अपनी पूरी फैमिली के साथ बेटी आराध्या बच्चन के स्कूल फंक्शन में पहुंची थी जिसमें उनके साथ अभिषेक बच्चन और ससुर अमिताभ बच्चन भी नजर आए थे। अब इसी बीच ऐश्वर्या राय का एक थ्रोबैक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है इस वीडियो में ऐश्वर्या राय अपने एक बॉयफ्रेंड को सबसे अच्छा दोस्त बताती हुई नजर आ रही हैं।

एक्ट्रेस का वायरल हो रहा थ्रोबैक वीडियो

ऐश्वर्या राय का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है यह वीडियो करण जौहर के शो काफी विद करण का है। इस वीडियो में ऐश्वर्या राय से करण जौहर प्रॉमिसिंग न्यूकमर को लेकर सवाल पूछते हैं। इसका जवाब देते हुए ऐश्वर्या राय अपने एक बॉयफ्रेंड और को एक्टर विवेक ओबरॉय का नाम लेती हैं। वह कहती हुई नजर आ रही है कि, वो अपने काम में बहुत ही ब्रिलियंट है इसके साथ ही वह विवेक का अपना अच्छा दोस्त कहते हुए भी सुनाई दी। ऐश्वर्या राय का यह पुराना वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। यह कई साल पुराना वीडियो बताया जा रहा है।

विवेक और सलमान के साथ जुड़ चुका है नाम

ऐश्वर्या राय का नाम विवेक ओबेरॉय और सलमान खान के साथ जुड़ चुका है। सलमान खान के साथ ब्रेकअप के बाद ऐश्वर्या राय की मुलाकात विवेक ओबेरॉय से हुई थी। जब ऐश्वर्या राय और विवेक ओबरॉय का ब्रेकअप हुआ तब विवेक ओबेरॉय कही टूट गए थे इस बात का खुलासा उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान किया था। सलमान खान और ऐश्वर्या राय के भी लव स्टोरी के चर्चे बॉलीवुड गलियारों में रहे हैं।

Read More-बहू ऐश्वर्या राय के साथ रिश्ते को लेकर जया बच्चन ने किया था बड़ा खुलासा, कहा- ‘मैं पीठ पीछे राजनीति नहीं करती’

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts