Friday, February 6, 2026
HomeEntertainmentपति अभिषेक के साथ अनबन की खबरों पर Aishwarya Rai ने तोड़ी...

पति अभिषेक के साथ अनबन की खबरों पर Aishwarya Rai ने तोड़ी थी चुप्पी, किया था सच का खुलासा

अभिषेक और ऐश्वर्या के अलग होने की अफवाहें फैल चुकी हैं तब ऐश्वर्या राय ने एक इंटरव्यू देते हुए इन खबरों पर विराम लगा दिया था। इतना ही नहीं ऐश्वर्या राय ने पति अभिषेक बच्चन को बेस्ट हस्बैंड भी बताया था।

-

Aishwarya On Abhishek: हिंदी सिनेमा की सबसे चर्चित और खूबसूरत अभिनेत्री ऐश्वर्या राय(Aishwarya Rai) अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। इन दिनों ऐश्वर्या राय(Aishwarya Rai) पति अभिषेक बच्चन(Abhishek Bachchan) के साथ अनबन की खबरों को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की अनबन की खबरें सुर्खियों में बनी हुई है इससे पहले भी अभिषेक और ऐश्वर्या के अलग होने की अफवाहें फैल चुकी हैं तब ऐश्वर्या राय ने एक इंटरव्यू देते हुए इन खबरों पर विराम लगा दिया था। इतना ही नहीं ऐश्वर्या राय ने पति अभिषेक बच्चन को बेस्ट हस्बैंड भी बताया था।

अनबन की खबरों पर एक्ट्रेस ने तोड़ी थी चुप्पी

ऐश्वर्या राय ने एक इंटरव्यू देते हुए अनबन की अफवाहों पर विराम लगा दिया था। ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) ने अपने पति अभिषेक बच्चन(Abhishek Bachchan) को बेस्ट हस्बैंड भी कहा था। खान की इस समय अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय को लेकर एक बार फिर से अनबन की खबरें काफी चर्चा में बनी हुई है। अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय लंबे समय से एक साथ नजर नहीं आ रहे हैं। अभी हाल ही में ऐश्वर्या राय ने अपना बर्थडे भी अकेले अपनी बेटी के साथ सेलिब्रेट किया था इनके बर्थडे पर अभिषेक बच्चन उनके साथ नजर नहीं आए थे। हालांकि अभी हाल ही में कबड्डी मैच में अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन, आराध्या बच्चन और ऐश्वर्या राय साथ में नजर आए थे।

ऐश्वर्या राय का वर्क फ्रंट

बॉलीवुड इंडस्ट्री की फेमस अभिनेत्री ऐश्वर्या राय आखरी बार फिल्म पोन्नियन सेल्वन में आखिरी बार नजर आई थी। वहीं अभिषेक बच्चन घूमर फिल्म में आखिरी बार नजर आए थे इस फिल्म में उन्होंने कोच का किरदार निभाया था। अभिषेक और ऐश्वर्या आए दिन किसी न किसी वजह से चर्चा में बने रहते हैं।

Read More-Priyanka Chopra ने फैमिली के साथ बीच पर सेलिब्रेट किया बेटी मालती का बर्थडे, सामने आया वीडियो

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts