Friday, February 6, 2026
HomeEntertainmentबेटी के जन्म के बाद दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट में झूमती दिखी...

बेटी के जन्म के बाद दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट में झूमती दिखी दीपिका पादुकोण, कभी भांगड़ा तो कभी बजाई तालियां

दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट बेंगलुरु में था जहां पर दीपिका पादुकोण भी पहुंची थी। दीपिका पादुकोण को देखकर फैंस की खुशी का तो ठिकाना ही नहीं रहा। दीपिका पादुकोण को दिलजीत दोसांझ ने खुद स्टेज पर बुलाया।

-

Deepika Padukone: बॉलीवुड इंडस्ट्री की फेमस अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने अभी हाल ही में एक बेटी को जन्म दिया है। दीपिका पादुकोण(Deepika Padukone) इन दिनों मदरहुड एंजॉय कर रही हैं। वहीं अब इसी बीच दीपिका पादुकोण बेटी के जन्म के बाद पहली बार पब्लिकली स्पॉट हुई है। दीपिका पादुकोण खुद को दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट में जाने से रोक नहीं पाई हैं। दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट बेंगलुरु में था जहां पर दीपिका पादुकोण भी पहुंची थी। दीपिका पादुकोण को देखकर फैंस की खुशी का तो ठिकाना ही नहीं रहा। दीपिका पादुकोण को दिलजीत दोसांझ ने खुद स्टेज पर बुलाया।

दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट में पहुंची दीपिका पादुकोण

बॉलीवुड की फेमस अभिनेत्री दीपिका पादुकोण(Deepika Padukone) का एक वीडियो सामने आया है जिसमें देखा जा सकता है कि दीपिका क्लासिक ब्लू जींस के साथ एक ओवर सीज व्हाइट टी- शर्ट काॅम्फी स्टाइलिश लुक में नजर आ रही हैं। इस दौरान एक्ट्रेस नेम मिनिमल मेकअप कर रखा था। इस दौरान दीपिका पादुकोण(Deepika Padukone) दिलजीत दोसांझ(Diljit Dosanjh) की परफॉर्मेंस पर तालियां बजाती और भांगड़ा करती हुई नजर आ रही हैं।

बेटी का रखा ये प्यारा नाम

दीपिका पादुकोण ने 8 सितंबर 2024 को अपनी प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है। दीपिका पादुकोण ने अपनी बेटी का नाम ‘दुआ’ रखा है। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने दिवाली पर अपनी बेटी की पहली झलक शेयर की थी जिसमें कपल लाडली के नन्हे पैरों की तस्वीर शेयर की थी। अगर दीपिका पादुकोण की फिल्मों की बात करें तो एक्ट्रेस ने इस साल एक से बढ़कर एक ब्लॉकबस्टर फिल्में निकाली हैं।

Read More-शादी के बाद शोभिता और नागा चैतन्य निभाई अंगूठी ढूंढने की रस्म, सामने आया दूल्हा-दुल्हन का खूबसूरत वीडियो

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts