Sunday, December 7, 2025
HomeEntertainmentब्रेकअप की खबरों के बीच आदित्य राय कपूर ने अनन्या पांडे के...

ब्रेकअप की खबरों के बीच आदित्य राय कपूर ने अनन्या पांडे के साथ शेयर किया वीडियो, देखकर खुश हुए फैंस!

अनन्या और आदित्य रॉय का यह वीडियो देखकर फैंस खुशी से झूम उठे हैं। इस वीडियो में अनन्य पांडे और आदित्य रॉय कपूर काफी क्लोज नजर आ रहे हैं।

-

Aditya Roy Ananya Pandey: बॉलीवुड की अभिनेत्री अनन्या पांडे इन दोनों आदित्य राय कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों को लेकर काफी सुर्खियों में बनी हुई है ‌ दावा किया जा रहा है कि दोनों अलग हो गए हैं। हालांकि अब इसी बीच आदित्य रॉय कपूर ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह अनन्या पांडे के साथ नजर आ रहे हैं। अनन्या और आदित्य रॉय का यह वीडियो देखकर फैंस खुशी से झूम उठे हैं। इस वीडियो में अनन्य पांडे और आदित्य रॉय कपूर काफी क्लोज नजर आ रहे हैं।

आदित्य रॉय ने शेयर किया ऐड वीडियो

आदित्य रॉय कपूर ने 10 मई 2024 को अपने और अनन्या पांडे का एक ऐड वीडियो शेयर किया है। ‌ यह ऐड एक चश्मा कंपनी का है जहां दोनों मैचिंग आउटफिट में अलग-अलग शेड्स लगे पोज दे रहे हैं। कभी मुस्कुरा रहे हैं तो कभी खिलखिला रहे हैं। दोनों का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दोनों की जोड़ी बहुत ही प्यारी लग रही है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Scott Eyewear (@scotteyewear)

फैंस दे रहे रिएक्शन

अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर के इस वीडियो पर फैंस लगातार कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा,’आदि और अन्नी साथ में कमाल लगते हैं। आपने तो इस वीडियो से सरप्राइज दे दिया।’ वहीं दूसरे यूजर ने लिखा,’ओके दोनों अभी भी साथ है।’ वही एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘प्लीज दोनों साथ आ जाओ। साथी खूब अच्छे लगते हो।’ इस वीडियो को देखकर फैंस कयास लग रहे हैं कि दोनों साथ हैं।

Read More-सलमान खान की शादी को लेकर इस एक्टर ने कर दी थी भविष्यवाणी, बिल्कुल सटीक बैठी बात

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts