Friday, February 6, 2026
HomeEntertainmentअनबन की खबरों के बीच पत्नी ऐश्वर्या के साथ दिखे अभिषेक बच्चन,...

अनबन की खबरों के बीच पत्नी ऐश्वर्या के साथ दिखे अभिषेक बच्चन, भीड़ में सासू मां की केयर करते नजर आए एक्टर

बच्चन फैमिली में अनबन की खबरें इस वक्त काफी सुर्खियां बटोर रही हैं हालांकि अब इसी बीच इन सारी अफवाहो को खारिज करते हुए ऐश्वर्या और अभिषेक अपनी बेटी आराध्या बच्चन के स्कूल फंक्शन में पहुंचे हैं। इस दौरान ऐश्वर्या राय अकेले नहीं बल्कि अपनी मां के साथ पहुंची है।

-

Abhishek Aishwarya Video: शादी के महानायक कहे जाने वाले अमिताभ बच्चन की बहू और बॉलीवुड की फेमस अभिनेत्री ऐश्वर्या राय इस वक्त काफी चर्चा में बनी हुई है। खबरें आ रही थी कि अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय का तलाक हो चुका है। बच्चन फैमिली में अनबन की खबरें इस वक्त काफी सुर्खियां बटोर रही हैं हालांकि अब इसी बीच इन सारी अफवाहो को खारिज करते हुए ऐश्वर्या और अभिषेक अपनी बेटी आराध्या बच्चन के स्कूल फंक्शन में पहुंचे हैं। इस दौरान ऐश्वर्या राय अकेले नहीं बल्कि अपनी मां के साथ पहुंची है। इस दौरान अभिषेक बच्चन अपनी मदर इन लॉ यानी सासू मां की काफी केयर करते हुए नजर आए हैं जहां से एक वीडियो सामने आया है।

तलाक की खबरों के बीच पत्नी के साथ दिखे अभिषेक

दरअसल 15 दिसंबर को धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल में एनुअल फंक्शन था। इस स्कूल में बिग बी की पोती यानी ऐश्वर्या और अभिषेक की बेटी आराध्या बच्चन पढ़ती हैं। एनुअल फंक्शन में आराध्या बच्चन का परफॉर्मेंस देखने के लिए दादा अमिताभ बच्चन का कजिन ब्रदर अगस्त्य नंदा और नानी वृंदा राय भी पहुंची। इनके एनुअल फंक्शन में अभिषेक बच्चन और आराध्या बच्चन दोनों ही एक साथ पहुंचे थे इस दौरान का जो वीडियो सामने आया उसमें देखा जा सकता है कि अभिषेक बच्चन भीड़ के बीच से निकलने में अपनी सासू मां की काफी मदद करते हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

तलाक की अफवाहों पर लगा विराम!

आपको बता दे काफी दिनों से अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय के बीच तलाक की खबरें आ रही हैं। हालांकि बेटी के स्कूल फंक्शन में एक साथ पहुंचकर ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन ने इन अफवाहों पर विराम लगा दिया। इससे पहले ऐश्वर्या राय बच्चन फैमिली के साथ अपने भांजे अगस्त्य नंदा की फिल्म की स्क्रीनिंग में पहुंची थी।

Read More-नहीं रहे फेमस सिंगर अनूप घोषाल, निधन पर CM ममता बनर्जी ने जताया शोक

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts