Monday, February 2, 2026
HomeEntertainmentIPL में वापसी करने जा रहे एबी डीविलियर्स? कहा ‘मैं दोबारा क्रिकेट...

IPL में वापसी करने जा रहे एबी डीविलियर्स? कहा ‘मैं दोबारा क्रिकेट खेलना चाहता हूं…’

पूर्व क्रिकेटर एबी डीविलियर्स ने एक चौंकाने वाला बयान दिया है जहां पर एबी डीविलियर्स ने वापसी की इच्छा जाहिर की है।

-

AB De Villiers: साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर एबी डीविलियर्स ने अपने जमाने में पूरी दुनिया के गेंदबाजों में खौफ पैदा कर रखा था। साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर एबी डीविलियर्स को इंटरनेशनल क्रिकेट में 360 डिग्री प्लेयर भी कहा जाता है। क्योंकि डीविलियर्स मैदान के हर कोने में अपने अजीबोगरीब शॉट लगाने की क्षमता रखते थे।  पूर्व क्रिकेटर एबी डीविलियर्स ने एक चौंकाने वाला बयान दिया है जहां पर एबी डीविलियर्स ने वापसी की इच्छा जाहिर की है।

डीविलियर्स करेंगे वापसी?

हाल ही में वापसी को लेकर पूर्व क्रिकेटर एबी डीविलियर्स ने बड़ा बहन देते हुए कहा “मैं कोई पुष्टि नहीं कर रहा हूं, लेकिन अंदर से महसूस कर सकता हूं। मेरे बच्चे मुझ पर दबाव बना रहे हैं कि मैं नेट्स में उनके साथ अभ्यास करूं। मुझे यह पसंद आया तो मैं शायद कहीं किसी मैदान में अनौपचारिक क्रिकेट खेल सकता हूं मैं पहले ही साफ कर देता हूं कि मेरा IPL या SA20 जैसी लीग में वापसी का कोई मन नहीं है।”

दोबारा क्यों खेलना चाहते हैं क्रिकेट?

एबी डी विलियर्स ने आगे बयान देते हुए कहा “आगे का कौन जानता है, लेकिन देखते हैं। मैं दोबारा क्रिकेट में आने का प्रयास करूंगा और देखते हैं कि यह मेरे लिए कितना कारगर रहता है। मैं ऐसा अपने बच्चों के लिए करूंगा देखना चाहूंगा कि पहले की तरह क्रिकेट के खेल का आनंद ले पाता हूं या नहीं।” एबी डीविलियर्स ने आईपीएल में वापसी को कुछ भी साफ नहीं किया है।

Read More-12 साल पहले रणजी मैच खेलने उतरे थे कोहली, हेड कोच गौतम गंभीर बने थे ओपनर

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts