Sunday, December 7, 2025
HomeEntertainmentमांग में सिंदूर... हाथों में चूड़ा, लाल सूट पहनकर आरती सिंह ने...

मांग में सिंदूर… हाथों में चूड़ा, लाल सूट पहनकर आरती सिंह ने किया गणपति विसर्जन, नम आंखों के साथ दी विदाई

इन तस्वीरों में आरती सिंह (Aarti Singh) के साथ उनके पति दीपक चौहान भी दिखाई दे रहे हैं। आरती सिंह (Aarti Singh) की इन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर काफी पसंद की जा रही है।

-

Aarti Singh Ganpati visarjan: कृष्णा अभिषेक की बहन और टीवी इंडस्ट्री की फेमस अभिनेत्री आरती सिंह (Aarti Singh) ने अभी हाल ही में गणपति बप्पा का विसर्जन किया है। आरती सिंह (Aarti Singh) ने धूमधाम से गणपति बप्पा का स्वागत भी किया था अब उन्होंने गणपति विसर्जन की कुछ तस्वीरें शेयर की है जिसमें आरती सिंह सोलह सिंगार किए हुए नजर आ रही है। इन तस्वीरों में आरती सिंह (Aarti Singh) के साथ उनके पति दीपक चौहान भी दिखाई दे रहे हैं। आरती सिंह (Aarti Singh) की इन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर काफी पसंद की जा रही है।

ट्रेडिशनल अवतार में आरती ने किया गणपति विसर्जन

टेलीविजन की फेमस अभिनेत्री आरती सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की है। इन तस्वीरों में आरती सिंह नई नवेली दुल्हन की तरह सजी नजर आ रही हैं। आरती सिंह ने हाथों में मेहंदी लगाई हुई है और मांगों में सिंदूर लगाया है इसी के साथ उन्होंने चूड़ा भी पहना हुआ है। इन तस्वीरों में आरती सिंह रेड कलर के सूट में बहुत ही खूबसूरत लग रही हैं। आरती सिंह ने कानों में बड़े-बड़े झुमके पहने हुए थे। आरती सिंह ने बहुत ही भावुक मन से गणपति विसर्जन किया है इस दौरान उनके पति दीपक चौहान उनके साथ नजर आए हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Arti singh sharma (@artisingh5)

गणपति बप्पा की भक्ति में डूबी आरती सिंह

आरती सिंह के साथ उनके पति दीपक चौहान भी गणपति बप्पा की भक्ति में डूबे हुए नजर आए हैं। आरती ने तस्वीरें शेयर की है जिसमें उन्होंने अपने घर में ही एक बड़े टब में गणपति विसर्जन किया है। जिसे कपल ने फूलों से सजाया हुआ था। इस दौरान आरती सिंह और दीपक चौहान ने गणपति बप्पा को विदाई नम आंखों से दी है। आरती सिंह गोविंदा की भाजी और कृष्णा अभिषेक की बहन है अभी हाल ही में आरती और दीपक की शादी हुई है।

Read More-अर्जुन कपूर से ब्रेकअप के बाद पूरी तरह टूट गई मलाइका अरोड़ा? एक्ट्रेस ने शेयर कर दिया ऐसा पोस्ट

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts