Yogi Adityanath Biopic: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की स्ट्रगल से भरी जिंदगी अब पर्दे पर दिखाई जाएगी। यूपी के मुखिया सीएम योगी की फिल्म बनने जा रही है फिल्म का नाम ‘अजेय: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ ये योगी’ है। फिल्म से पहला पोस्टर और टीजर भी सामने आ चुका है। जिसे देखने के बाद फैंस फिल्म देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म में ड्रामा इमोशंस एक्शन और बलिदान की अनकही दास्तां दिखाई जाएगी।
फिल्म का मोशन पोस्टर हुआ रिलीज
फिल्म का मोशन पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। प्रोडक्शन हाउस ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा,’उसने सब त्याग दिया पर जनता ने उसको अपना बना लिया।’ इस पोस्टर से साफ है की फिल्म में सीएम योगी के बचपन की जिंदगी नाथपंथी योगी बनने के उनके फैसले से लेकर राजनीति में आने और मुख्यमंत्री बनने तक के सफर को दिखाया जाएगा।
View this post on Instagram
कौन निभाएगा सीएम योगी का किरदार
सीएम योगी पर बना रही फिल्म में अनंत जोशी सीएम योगी का किरदार निभाएंगे। फिल्म से सामने आए फर्स्ट लुक में उन्हें योगी आदित्यनाथ की तरह भगवा कपड़े पहने हुए दिखाया गया है। यह फिल्म साल 2025 में ही कई भाषाओं में रिलीज होने वाली है अनंत जोशी के अलावा परेश रावल ,दिनेश लाल यादव निरहुआ, अजय मेंगी, पवन मल्होत्रा, गरिमा सिंह और राजेश खट्टर भी नजर आएंगे।
Read More-शूटिंग के दौरान वरुण धवन को लगी चोट, घायल होने के बाद एक्टर ने शेयर की तस्वीर
