Sindoor Lagane Ke Niyam: सुहागन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए मांग में सिंदूर लगाती है। वैवाहिक जीवन में सुहागन महिलाओं को सिंदूर लगाना बहुत ही विशेष और शुभ माना जाता है। माना जाता है कि अगर सुहागिन महिलाएं सभी नियम सही प्रकार से करती हैं तो उनके पति की उम्र लंबी होती है। वैसे तो विवाहित महिलाओं को रोज अपनी मांग में सिंदूर लगाना चाहिए लेकिन सप्ताह में एक दिन गलती से भी सिंदूर नहीं लगना चाहिए। ऐसा करने से आपका हंसता खेलता परिवार बिखर सकता है।
महिलाओं को इस दिन नहीं लगना चाहिए सिंदूर
मान्यताओं के अनुसार मंगलवार को महिलाओं को गलती से भी मांग में सिंदूर नहीं लगना चाहिए। यह दिन भगवान हनुमान का माना जाता है वह ब्रह्मचारी माने जाते हैं। प्रभु राम का स्नेह पाने के लिए एक दिन उन्होंने माता सीता का सारा सिंदूर खुद पर लगा लिया था तभी से मंगलवार के दिन हनुमान प्रतिमा पर सिंदूर चढ़ाने की परंपरा चली आ रही है। जब विवाहित महिलाएं अपनी मांग में सिंदूर भर तो उनका मुख हमेशा पूर्व या उत्तर दिशा में होना चाहिए। असल में इन दोनों दिशाओं में देवी- देवताओं का वास माना जाता है।
सिंदूर भरने के लिए करें चांदी के सिक्के का इस्तेमाल
मान्यता है कि सिंदूर भरने के लिए अगर आप चांदी के सिक्के का इस्तेमाल करते हैं तो बहुत ही शुभ माना जाता है। कहते हैं ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। वही सिंदूर लगाने के बाद सबसे पहला चेहरा महिलाओं को अपने पति का देखना चाहिए। अगर पति बाहर गया है तो वह पति की तस्वीर देख सकती हैं। सोमवार के दिन विवाहित महिलाओं को सर के ऊपर पानी डालकर स्नान नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से मांग में भर सिंदूर धुल जाता है और पति और संतान को जीवन में मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।
(Disclaimer: यहां पर प्राप्त जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। UP Varta News इसकी पुष्टि नहीं करता है।)
Read More-जनवरी में 4 ग्रहों के गोचर से बदलेगी इन राशि वालों की किस्मत, खूब कमाएंगे पैसा
