कच्चे सूत का लाल कलावा वैसे तो हर पूजा में इस्तेमाल होता है और इसे रक्षा सूत्र कहा गया है, लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि पेड़-पौधों पर कलावा बांधने से भी जीवन में चमत्कारिक बदलाव आते हैं। शास्त्रों के अनुसार, तुलसी, बरगद, शमी, पीपल और केले के पौधे ऐसे पांच पवित्र वृक्ष माने गए हैं, जिन पर कलावा बांधने से न सिर्फ दुर्भाग्य दूर होता है बल्कि घर-परिवार पर देवी-देवताओं की विशेष कृपा बनी रहती है।
पेड़-पौधों का महत्व
तुलसी को देवी लक्ष्मी का स्वरूप माना गया है और तुलसी पर कलावा बांधने से घर में कभी दरिद्रता प्रवेश नहीं करती। वहीं बरगद के पेड़ पर कलावा बांधना अखंड सौभाग्य का प्रतीक है और अकाल मृत्यु का भय समाप्त हो जाता है। शमी का पेड़ भगवान शिव और शनिदेव को प्रिय है, इस पर कलावा बांधने से शनि और राहु के दोष शांत हो जाते हैं। पीपल पर कलावा बांधने से पितृदोष मिटता है और हनुमानजी के साथ-साथ मां लक्ष्मी की भी कृपा मिलती है।
सुख-समृद्धि का रहस्य
गुरुवार के दिन केले के पेड़ की पूजा और उस पर कलावा बांधने से भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं और बृहस्पति ग्रह की स्थिति मजबूत होती है, जिससे जीवन में सुख-समृद्धि का वास होता है। यही कारण है कि ज्योतिष शास्त्र और धर्मग्रंथों में इन पांच पेड़-पौधों पर कलावा बांधना अत्यंत शुभ माना गया है। आस्था रखने वाले लोग इसे अपनाकर अपने जीवन से नकारात्मकता को दूर कर सकते हैं और घर में धन-धान्य की वृद्धि देख सकते हैं।
(Disclaimer: यहां पर प्राप्त जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। UP Varta News इसकी पुष्टि नहीं करता है।)
Read more-काला धागा बांधते समय भूल भी गए ये नियम तो बन जाएगा भारी संकट!
