Sunday, December 7, 2025
Homeधर्मसोमवती अमावस्या पर जलाएं इन जगहों पर दिए, घर में वास करेगी...

सोमवती अमावस्या पर जलाएं इन जगहों पर दिए, घर में वास करेगी सुख -समृद्धि

पौष महीने में सोमवती अमावस्या सोमवार 30 दिसंबर 2024 को पड़ेगी। जो कि इस साल की आखिरी अमावस्या भी है। इस दिन दीपक जलाने से आपके जीवन के सभी दुख दूर हो जाएंगे।

-

Somvati Amavasya 2024: हिंदू धर्म में अमावस्या तिथि को बहुत ही महत्वपूर्ण माना गया है। अमावस्या के दिन पितरों के नियमित दान, तर्पण ,पिंडदान आदि करने से सभी सुखों की प्राप्ति होती है। सभी अमावस्या में से सोमवती अमावस्या भी बहुत विशेष मानी जाती है । पौष महीने में सोमवती अमावस्या सोमवार 30 दिसंबर 2024 को पड़ेगी। जो कि इस साल की आखिरी अमावस्या भी है। इस दिन दीपक जलाने से आपके जीवन के सभी दुख दूर हो जाएंगे। ज्योतिष में सोमवती अमावस्या पर दिए जलाने के महत्व के बारे में बताया गया है।

पीपल के पास

सोमवती अमावस्या पर पीपल वृक्ष के नीचे दीपक जरूर जलाएं। ऐसा माना जाता है कि पीपल में देवताओं और पितरों का वास होता है। इसीलिए ऐसा करने से पितरों और देवताओं का आशीर्वाद मिलेगा।

दक्षिण दिशा

सोमवती अमावस्या पर दक्षिण दिशा में दीपक जलाने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होंगी। इस दिशा में दीपक जलाने से पितरों के आशीर्वाद से घर परिवार में सुख शांति बनी रहती है।

मुख्य द्वार

सोमवती अमावस्या पर घर के मुख्य द्वार पर घी का दीपक जरूर जलाएं और जल से भरा कलश भी रखें। माना जाता है कि इससे मां लक्ष्मी का आगमन घर पर होता है और सुख समृद्धि में वृद्धि होती है।

ईशान कोण

सोमवती अमावस्या पर घर के ईशान कोण में दीपक जलाना बहुत ही शुभ माना जाता है। ईशान को घर के उत्तर और पूर्व दिशा को कहते हैं। इस दिशा को देवी देवताओं का निवास स्थान माना जाता है।

(Disclaimer: यहां पर प्राप्त जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। UP Varta News इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

READ MORE-दूसरे के घर से गलती से भी मांगकर ना लाएं ये 3 चीजे, लगता है वास्तु दोष

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts