Sunday, December 7, 2025
Homeधर्मअगर घर में दिखने लगे ये संकेत तो हो जाए सावधान! होने...

अगर घर में दिखने लगे ये संकेत तो हो जाए सावधान! होने वाला है बहुत अशुभ 

ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि अगर यह संकेत दिखते हैं तो हमें सावधान हो जाना चाहिए। 

-

Bad luck Signs: अगर हमारे जीवन में कोई बड़ी परेशानी आने वाली होती है तो हमें इसके बारे में पहले ही छोटे-छोटे संकेत मिलने लगते हैं हालांकि इन संकेतों को हम समझ नहीं पाते। अगर हम इन छोटे-छोटे संकेत को समझ जाए तो आने वाले जीवन में समस्याओं से निपटने के लिए सतर्क हो जाएं। ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि अगर यह संकेत दिखते हैं तो हमें सावधान हो जाना चाहिए।

समस्या आने से पहले दिखने लगते हैं ये संकेत

दीया का बुझाना : अगर हम भगवान की पूजा कर रहे हैं आरती करते समय दिया बुझ जाए तो बहुत ही अशुभ माना जाता है। यह अनिष्ट काल शुरू होने का प्रतीक माना जाता है लिहाजा ध्यान रखें कि आपका दिया कभी न बुझ पाए।
हाथ से घी गिर जाना: यदि आपके हाथ से घी का डिब्बा गिर जाता है और फैल जाता है तो आप सतर्क हो जाएं आशा होना बुरा समय आने का प्रतीक माना जाता है। लिहाजा घी के डिब्बो को हमेशा बंद करके और सही तरीके से पकड़े।
सोने का खोना: सोने का खोना भी अशुभ माना जाता है। यह बुरा वक्त शुरू होने का प्रतीक माना जाता है। ऐसा होने पर घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव बढ़ने लगता है। आर्थिक दिक्कतें शुरू हो जाती हैं।
तुलसी के पौधे का सूखना: अगर आपके घर में हरी भरी तुलसी का पौधा सूखने लगता है तो समझ लें कि आपके घर में कुछ बुरा होने वाला है। इसीलिए सुबह शाम तुलसी के पौधे की देखभाल करें।
घर के सामने कुत्तों का रोना: अगर रात के समय आपके घर के सामने कुत्ते रोने की आवाज आती है तो बहुत ही अशुभ माना जाता है। कुत्ते का रोना शुभ नहीं होता है यह भविष्य में होने वाले किसी अनिष्ट का संकेत हो सकता है।
(Disclaimer: यहां पर प्राप्त जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। UP Varta News इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts