Monday, February 2, 2026
Homeदेशप्रेमी संग फरार होने की साजिश: पत्नी ने अपने ही घर से...

प्रेमी संग फरार होने की साजिश: पत्नी ने अपने ही घर से उड़ाए लाखों के गहने, कॉल डिटेल्स में खुला चौंकाने वाला राज़

मुंबई में एक महिला ने प्रेमी के साथ भागने के लिए अपने ही घर से लाखों के गहने चुराए, फिर पुलिस में झूठी शिकायत दर्ज कराई। कॉल डिटेल से पूरा मामला खुला।

-

मुंबई के डिंडोशी पुलिस स्टेशन के तहत एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां उर्मिला नाम की महिला ने अपने प्रेमी के साथ भागने की प्लानिंग बनाई। इसके लिए उसने अपने ही पति के घर से लाखों के गहनों पर हाथ साफ किया। चौंकाने वाली बात यह रही कि गहने चुराने के बाद वह खुद ही पुलिस स्टेशन पहुंची और गहनों की चोरी की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने जब कॉल डिटेल्स खंगाले तो पूरा सच सामने आ गया। जांच में पता चला कि महिला का अपनी बेटी के ब्वॉयफ्रेंड के साथ भी अफेयर था और चोरी किए गए कुछ गहने उसने उसे भी रखने के लिए दिए थे।

कॉल डिटेल्स ने खोला राज़

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, जब महिला की कॉल डिटेल्स खंगाली गईं तो खुलासा हुआ कि वह लगातार अपने प्रेमी और बेटी के ब्वॉयफ्रेंड से संपर्क में थी। गहनों का एक हिस्सा उसने अपने प्रेमी को और बाकी बेटी के ब्वॉयफ्रेंड को सुरक्षित रखने के लिए दिया था। मामला तब और पेचीदा हो गया जब दोनों युवकों से पूछताछ में यह बात सामने आई कि महिला भागने की योजना बना रही थी और गहने इसी प्लान का हिस्सा थे।

पुलिस कर रही आगे की जांच

डिंडोशी पुलिस ने महिला और उसके प्रेमी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। गहनों की बरामदगी के लिए पुलिस ने दोनों युवकों से सख्त पूछताछ शुरू कर दी है। साथ ही यह भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि चोरी के पीछे कोई और शख्स शामिल था या नहीं। फिलहाल महिला को हिरासत में लेकर पुलिस आगे की जांच में जुटी है।

Read more-11 लाख के चेक से लालबागचा राजा के दरबार में पहुंचा अमिताभ बच्चन का आशीर्वाद, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस!

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts