Saturday, February 7, 2026
Homeदेशकिसकी थी आइसक्रीम में मिली कटी उंगली? डीएनए टेस्ट में हुआ शॉकिंग...

किसकी थी आइसक्रीम में मिली कटी उंगली? डीएनए टेस्ट में हुआ शॉकिंग खुलासा

यह आइसक्रीम पुणे जिले में एक डेयरी में बनी थी। उंगली कैसे आइसक्रीम में आई और किसकी थी इसका खुलासा भी हो गया

-

Finger Found In Ice Cream : मुंबई में कुछ दिन पहले एक डॉक्टर ने आइसक्रीम ऑर्डर की थी जिसमें एक कटी हुई उंगली निकली। इस घटना के बाद हड़कंप मच गया वहीं महिला डॉक्टर ने पुलिस से इसकी शिकायत की। वहीं पुलिस ने कटी हुई उंगली का टुकड़ा डीएनए टेस्ट के लिए भेजा। डीएनए रिपोर्ट आने के बाद आइसक्रीम में मिली कटी उंगली से जुड़ा बहुत ही चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। बताया जा रहा है कि यह आइसक्रीम पुणे जिले में एक डेयरी में बनी थी। उंगली कैसे आइसक्रीम में आई और किसकी थी इसका खुलासा भी हो गया है।

कर्मचारी की कटी थी उंगली

मुंबई के मलाड इलाके में एक आइसक्रीम कौन में मिले उंगली के हिस्से के मामले में जांच के दौरान अहम खुलासा हुआ है। डीएनए रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि यह उंगली पुणे की एक आइसक्रीम फैक्ट्री में काम करने वाले असिस्टेंट ऑपरेटर मैनेजर ओमकार पोटे की थी। 11 मई 2024 को आइसक्रीम पैक करते समय ओमकार पोटे के दाहिने हाथ की एक उंगली कट गई थी और उंगली का टुकड़ा पैकिंग के दौरान आइसक्रीम में चला गया था। मामला सामने आने के बाद मुंबई पुलिस ने फॉर्चून कंपनी के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज किया है।

फैक्ट्री के कर्मचारियों ने कराया था घायल उंगली का इलाज

बताया जा रहा है की पैकिंग डिपार्टमेंट में काम करते समय ओमकार की बीच वाली उंगली का ऊपरी हिस्सा कट गया था। इस घटना में फैक्ट्री में हड़कंप मच गया फैक्ट्री के कर्मचारियों ने ओंकार की घायल उंगली का इलाज किया था। उसकी कटी उंगली का टुकड़ा नहीं मिला था। वही यही टुकड़ा गलती से आइसक्रीम में पैक होकर चला गया। मुंबई के मलाड की रहने वाली ब्रैंडन फिर आओ ने ऑनलाइन आइसक्रीम ऑर्डर की थी जिसमें कटी हुई उंगली का टुकड़ा निकाला था।

Read More-रात को चोरी करने घर में घुसा चोर, बना डाला कपल का प्राइवेट वीडियो और फिर…

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts