नोएडा की गलगोटिया यूनिवर्सिटी में हाल ही में एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दो लड़कियां आपस में इतनी जबरदस्त लड़ती दिखाई दे रही हैं कि देखने वाले हैरान रह जाते हैं। बताया जा रहा है कि ये दोनों लड़कियां पहले बहुत अच्छी दोस्त थीं, लेकिन एक छोटी सी बात ने उनकी दोस्ती को झगड़े में बदल दिया।
इस मामले को और ज्यादा चर्चित बनाने वाली बात यह है कि झगड़े का कारण एक लड़के से जुड़ा हुआ है। इस लड़के को लेकर दोनों लड़कियों में झगड़ा इतना बढ़ गया कि वो यूनिवर्सिटी कैंपस में सीढ़ियों के पास आमने-सामने आ गईं और दोनों ने एक-दूसरे पर हाथ उठाना शुरू कर दिया।
बेस्टी के बॉयफ्रेंड पर आया क्रश
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि झगड़ा तब शुरू हुआ जब एक लड़की को अपनी दोस्त के बॉयफ्रेंड पर क्रश हो गया। यह खबर Ghar Ke Kalesh नाम के सोशल मीडिया हैंडल से शेयर की गई। पोस्ट में लिखा गया कि “two besties at Galgotias University, Noida after one girl developed a crush on her besties boyfriend।”
Kalesh b/w two besties at Galgotias University, Noida after one girl developed a crush on her bestie’s boyfriend.
pic.twitter.com/KBCxNtP1gs— Ghar Ke Kalesh (@gharkekalesh) March 28, 2026
इस घटना ने यूनिवर्सिटी के छात्र-छात्राओं में भी हलचल मचा दी। पहले जो दोस्त थे, वो अब सीधा आमने-सामने हो गए और अपनी नाराजगी जाहिर करने लगे। इस झगड़े ने न सिर्फ उनकी दोस्ती को खतरे में डाल दिया, बल्कि पूरी यूनिवर्सिटी के कैंपस में छात्रों का ध्यान खींचा।
पापा की परियों में जबरदस्त भिड़ंत
वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों लड़कियां बाल खींच रही हैं, जोर-जोर से धक्का-मुक्की कर रही हैं और रुकने को तैयार नहीं हैं। सबसे हैरान करने वाली बात यह रही कि आसपास कई छात्र-छात्राएं मौजूद थे, लेकिन किसी ने उन्हें रोकने की कोशिश नहीं की। कुछ लोग तो झगड़े को देखकर हंसते और वीडियो बना रहे थे।
सोशल मीडिया पर इस पूरे झगड़े को लोग ‘पापा की परियां’ वाला मजेदार और चौंकाने वाला मामला कह रहे हैं। वीडियो को देखकर कई लोग हैरान हैं कि दोस्ती इतनी गहरी थी कि एक बॉयफ्रेंड के कारण सब कुछ ध्वस्त हो गया।
सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाएं
जैसे ही वीडियो सोशल मीडिया पर आया, लोगों ने तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दी। कुछ यूजर्स ने मजाकिया अंदाज में लिखा, “दोस्ती इतनी गहरी थी कि बॉयफ्रेंड भी कॉमन हो गया।” वहीं कई लोगों ने यूनिवर्सिटी के बारे में भी कमेंट किया और लिखा कि गलगोटिया यूनिवर्सिटी हमेशा किसी न किसी वजह से चर्चा में रहती है।
कुछ लोगों ने इसे सिर्फ ड्रामा मानकर मजे लिए, जबकि कई लोगों ने इसे शर्मनाक और गलत बताया। वीडियो वायरल होते ही लोग इस पर मीम्स और मजेदार टिप्पणियां करने लगे। इस घटना ने यह दिखा दिया कि सोशल मीडिया पर कॉलेज की छोटी-छोटी घटनाएं भी बड़ी वायरल हो सकती हैं।
Read more-15 गेंदों में तूफानी फिफ्टी… आखिर क्या था वैभव सूर्यवंशी का मास्टर प्लान जिसने CSK को कर दिया बेबस?
