Jaipur Cylinder Blast: गुरुवार की सुबह जयपुर में रह रहे बिहार मोतीहार के एक मजदूर का पूरा परिवार जलकर राख हो गया। मजदूर के परिवार को यह जरा सा भी अंदाजा नहीं था कि जिस गैस सिलेंडर पर रोटी पकाई जाती है वह गैस सिलेंडर एक पूरे परिवार की मौत की वजह बन सकता है। मोदी इतनी बेदर्दी की होगी कि शवों को पहचाना भी मुश्किल हो जाएगा। बीते दिन राजस्थान की राजधानी जयपुर में बेहद दर्दनाक हादसा हुआ है।
जयपुर में हुआ दर्दनाक हादसा
राजस्थान की राजधानी जयपुर में एक पूरा परिवार जिंदा ही जल गया। मरने वालों में तीन बच्चे और उनके माता-पिता शामिल हैं। यह हादसा जयपुर के विश्वकर्मा थाना क्षेत्र के जैसल्या गांव में तकरीबन सुबह 7:00 के करीब हुआ है। इस अग्निकांड में पूरा परिवार एक साथ जलकर खाक हो गया। गांव वालों को दिन में भी अंधेरा दिखने लगा। सभी के सब एक साथ दीवार के कोने में चिपके मिले तो हर तरफ सन्नाटा पसर गया। आपको बता दे सोनेलाल राय के तीन लड़के हैं सबसे बड़ा अनीश राय जो घर पर रहकर खेती करता है दूसरा राजेश जो जयपुर में फैक्ट्री में काम करता था और सबसे छोटा मनीष है जो पहले राजेश के साथ ही रहता था। जानकारी के मुताबिक बिहार का परिवार यहां किराए पर रहता था बताया जा रहा है कि रात को जब परिवार के सभी लोग सो रहे थे उस वक्त घर में आग लग गई।
आग से बचने के लिए कोने में चले गए सभी लोग
आग इतनी भीषण थी कि खुद की जान बचाने के लिए पूरा परिवार एक साथ एक कोने में चला गया और सभी जिंदा जल गए। मृतकों की पहचान मधुबनी निवासी सोनलाल राय के दूसरे बेटे राजेश (26), उसकी पत्नी रूबी (24), ईशु (7), दिलखुश (2) और खुशमानी (4) के रूप में हुई है।
Read More-Arvind Kejriwal की गिरफ्तारी पर राहुल गांधी ने दिया रिएक्शन, बोले-‘इंडिया मुंह तोड़ जवाब देगा’
