Homeदेश8 दिन पहले ही दुल्हन ने शादी करने से किया इनकार, वजह...

8 दिन पहले ही दुल्हन ने शादी करने से किया इनकार, वजह जानकर उड़ जाएंगे होश

18 अप्रैल 2024 को दुल्हन की बारात आनी थी। लेकिन इससे पहले ही दुल्हन व उसके परिवार वालों ने शादी तोड़ दी।दुल्हन को जानकारी मिली है कि जिस लड़के से शादी की बात की गई थी उससे नहीं बल्कि उसके बड़े भाई से शादी होने वाली है।

-

Patna Marriage News: बिहार की राजधानी पटना से सटे फतुहा थाना क्षेत्र के नोहटा इलाके से एक बहुत ही चौका देने वाला मामला सामने आया है। जहां पर शादी के करीब 8 दिन पहले ही लड़की ने शादी करने से साफ इनकार कर दिया। लड़की ने इसके पीछे की बहुत ही हैरान कर देने वाली वजह भी बताई है। दुल्हन व उसके परिवार वालों ने जो शादी तोड़ने का कारण बताया है उसे सुनकर लोग यकीन नहीं कर पा रहे हैं।

18 अप्रैल को आनी थी बारात

बताया जा रहा है कि 18 अप्रैल 2024 को दुल्हन की बारात आनी थी। लेकिन इससे पहले ही दुल्हन व उसके परिवार वालों ने शादी तोड़ दी।दुल्हन को जानकारी मिली है कि जिस लड़के से शादी की बात की गई थी उससे नहीं बल्कि उसके बड़े भाई से शादी होने वाली है। जब लड़की को इस बारे में पता चला तो उसने शादी करने से साफ इनकार कर दिया। शादी टूटने के बाद लड़का पक्ष को उपहार में दिए गए सामान लौटने को लेकर दूल्हा और दुल्हन दोनों पक्ष के बीच जमकर विवाद हुआ और यह मामला थाने पहुंच गया। लड़की की मां ने इस मामले को लेकर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार जिस लड़के से शादी कराई जा रही थी उसका कुछ साल पहले एक्सीडेंट हो गया था।

छोटे बेटे की तस्वीर दिखाकर बड़े बेटे से करवाने वाले थे शादी

एक्सीडेंट में उसे लड़के के दिमाग में काफी चोट आई थी। इलाज के बाद भी उसका दिमाग की संतुलन ठीक नहीं हुआ जिस कारण कोई शादी नहीं कर रहा था। इसके बाद घर के लोगों ने छोटे वाले बेटे की तस्वीर दिखाई और फिर बड़े बेटे से शादी करने लगे लड़का बदले जाने की वजह से लड़की और उसके परिवार वालों ने शादी करने से मना कर दिया। जिस लड़के से उसे लड़की की शादी हो रही थी उसका मानसिक संतुलन बिल्कुल भी ठीक नहीं था। वही फतुहा थाना के एसआई धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि शादी का मामला था लड़की वाले तैयार नहीं थी। इसीलिए हमने मानवता दिखाते हुए दोनों को अपने पास बुलाया पैसा लौटाने की बात कही।

Read More-एक्ट्रेस को गलत तरीके से छूने पर बोनी कपूर पर फिर भड़के फैंस, बोले-‘अश्लील हरकतें करना गलत है’

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts