HomeदेशUP: बरात आने से पहले फरार हुई दुल्हन, प्रेमी के साथ मंदिर...

UP: बरात आने से पहले फरार हुई दुल्हन, प्रेमी के साथ मंदिर में रचाई शादी, और फिर…

दुल्हन के गायब होने की जानकारी परिजनों को लगी तो हड़कंप मच गया। भाग कर दुल्हन अपने प्रेमी के साथ पहुंचकर मंदिर में सात फेरे ले लिए और फिर थाने पहुंच गई। जहां पर उसने अपनी जान को खतरा बताते हुए सुरक्षा मांगी।

-

Kaushambi News: उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले से बहुत ही हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां पर एक घर में शादी विवाह की तैयारी चल रही थी शाम को बारात आनी थी लेकिन बारात आने से पहले ही दुल्हन घर से फरार हो गई। जब दुल्हन के गायब होने की जानकारी परिजनों को लगी तो हड़कंप मच गया। भाग कर दुल्हन अपने प्रेमी के साथ पहुंचकर मंदिर में सात फेरे ले लिए और फिर थाने पहुंच गई। जहां पर उसने अपनी जान को खतरा बताते हुए सुरक्षा मांगी।

शादी से पहले फरार हुई दुल्हन

दरअसल्या मामला कौशांबी जिले के करारी थाना क्षेत्र के इब्राहिमपुर गवारा गांव का है। जहां रहने वाली एक लड़की (21) ने थाने पहुंचकर तहरीर देते हुए बताया है कि, वह अपने गांव के एक युवक से प्रेम करती है दोनों एक -दूसरे से शादी करना चाहते थे। लेकिन लड़की के परिवार वालों को यह रिश्ता बिल्कुल भी मंजूर नहीं था। घर वालों ने लड़की का रिश्ता कहीं और पक्का कर दिया। उसके घर वाले उसके मर्जी के खिलाफ शादी कर रहे थे इसीलिए उसने भाग कर अपने प्रेमी के साथ मंदिर में सात फेरे ले लिए उसने बताया कि वह 21 साल की है बालिक है उसे अपने मनपसंद का जीवन साथी चुनने का पूरा अधिकार है। वह मुझे और मेरे प्रेमी को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं इसीलिए पुलिस से जान माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है।

लव मैरिज करने से खफा है परिवार वाले

लड़की ने बताया कि उसके माता-पिता लव मैरिज की वजह से उससे काफी नाराज है। इसीलिए बारात आने से पहले ही वह घर से फरार हो गई और प्रेमी के साथ मंदिर में सात फेरे ले लिए अब वह पुलिस थाने में आकर अपनी सुरक्षा की मांग कर रही है।

Read More-UP News: रोशनलाल बनकर हिंदू लड़की से रोशन अली ने रचाई शादी, फिर गांव आकर पत्नी से किया निकाह, मचा हड़कंप

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts