Saturday, February 7, 2026
Homeदेशमुंबई में तूफान ने मचाई तबाही, होर्डिंग गिरने से 14 की मौत

मुंबई में तूफान ने मचाई तबाही, होर्डिंग गिरने से 14 की मौत

जिसकी चपेट में आने से 14 लोगों की मौत हो गई है। इसके अलावा वडाला इलाके में भी तेज हवाओं के दौरान निर्माणाधीन 'मेटल पार्किंग' टावर सड़क पर गिर गया।

-

Mumbai News: महाराष्ट्र मुंबई में धूल भरी आंधी और बारिश ने तबाही मचा दी। मुंबई में घाटकोपर में एक पेट्रोल पंप के पास होर्डिंग गिरने से बड़ा हादसा हो गया है। जिसकी चपेट में आने से 14 लोगों की मौत हो गई है। इसके अलावा वडाला इलाके में भी तेज हवाओं के दौरान निर्माणाधीन ‘मेटल पार्किंग’ टावर सड़क पर गिर गया।

होर्डिंग की चपेट में आए 88 लोग

घाटकोपर में होर्डिंग गिरने से उसकी चपेट में 88 लोग आए थे जिसमें से 74 को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है। वही 88 लोगों में से 14 की मौत हो गई। आंधी और बारिश के दौरान एक पेट्रोल पंप पर 100 फीट लंबा अवैध होर्डिंग गिर गया। बीएमसी के अधिकारियों के अनुसार घाटकोपर में गिरा रह होर्डिंग अवैध था। अधिकारियों के मुताबिक होर्डिंग का आकार 120 गुना 120 फुट था। उन्होंने बताया कि 40 फुट गुना 40 फुट से अधिक आकार की होर्डिंग लगाने की अनुमति नहीं है।

पुलिस ने दर्ज किया केस

बताया जा रहा है घाटकोपर इलाके में हुई घटना पर पुलिस ने ‘ईगो मीडिया’ के मालिक और अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मलिक भावेश बंदे और अन्य के खिलाफ भारतीय दंड संहिता के धाराओं 304,338 और 337 के तहत मामला दर्ज किया गया है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने देर शाम घाटकोपर में होर्डिंग देने की घटना के स्थल पर पहुंचकर जायजा लिया।

Read More-महाराष्ट्र में मुस्लिम और नक्सलवादियों के बीच हुई मुठभेड़, तीन नक्सली की हुई मौत

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts