Sonam Raghuvanshi: राजा रघुवंशी मर्डर केस में एक बहुत ही बड़ा खुलासा हुआ है। मध्य प्रदेश के इंदौर से मेघालय में हनीमून मनाने गए कपल 23 में से लापता था। 2 जून को राजा रघुवंशी की लाश एक गड्ढे में मिली थी वहीं उनकी पत्नी सोनम रघुवंशी लापता थी उनका कुछ भी पता नहीं चल पा रहा था। इसके बाद मामला उलझता चला जा रहा था। मेघालय में 23 मई से लापता हुए नए विवाहित जोड़े राजा रघुवंशी और सोनम रघुवंशी मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। पत्नी सोनम रघुवंशी को पुलिस ने उत्तर प्रदेश के गाजीपुर से बरामद किया।
सोनम रघुवंशी पर लगा पति की हत्या का आरोप
मेघायल और मध्य प्रदेश पुलिस लगातार सोनम और राजा के लापता होने के मामले की जांच में जुटी थी। अब मेघालय डीजीपी ने खुलासा किया है कि सोनम रघुवंशी ही अपने पति राजा की हत्या में शामिल थी।मेघालय के डीजीपी ने बताया कि राजा रघुवंशी की हत्या के लिए किलर हायर किए गए थे। किलर को राजा रघुवंशी की पत्नी सोनम रघुवंशी ने हायर किया था।सोनम ने उत्तर प्रदेश के नंदगंज पुलिस स्टेशन में आत्मसमर्पण किया और बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
11 मई को हुई थी शादी
इंदौर का ये कपल 11 मई 2025 को शादी के बाद हनीमून मनाने शिलांग गया था। 20 मई को वे मेघालय पहुंचे और 23 मई को परिवार से उनकी आखिरी बार बात हुई। इसके बाद दोनों के फोन बंद हो गए। कपल की किराए की स्कूटी सोहरारिम इलाके में लावारिस हालत में मिली। फिर 2 जून को वेई सॉडोंग झरने के पास एक खाई में राजा रघुवंशी की सड़ी-गली लाश मिली। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज किया।
