Thursday, February 5, 2026
Homeदेशआइसक्रीम के अंदर निकली इंसान की कटी हुई उंगली, शिकायत दर्ज कराने...

आइसक्रीम के अंदर निकली इंसान की कटी हुई उंगली, शिकायत दर्ज कराने पुलिस के पास पहुंची महिला

आइसक्रीम कोन के अंदर इंसान की एक कटी हुई उंगली मिली है। महिला ने पुलिस के पास शिकायत भी दर्ज करवा दी है पुलिस जांच में जुटी हुई है।

-

Mumbai Ice Cream News: मुंबई से बहुत ही हैरान कर देने वाला है जहां पर एक महिला ने आइसक्रीम ऑनलाइन आर्डर करके मंगवाई थी। लेकिन जैसे वह खाने लगी उसके अंदर एक ऐसी चीज निकली जिसे देखकर महिला के होश उड़ गए। यह मामला मुंबई के मलाड इलाके का है। जहां पर एक महिला ने दावा किया है कि आइसक्रीम कोन के अंदर इंसान की एक कटी हुई उंगली मिली है। महिला ने पुलिस के पास शिकायत भी दर्ज करवा दी है पुलिस जांच में जुटी हुई है।

ऑनलाइन मंगवाई थी आइसक्रीम

ओरलेम निवासी ब्रेंडन सिराओ ने 27 तारीख को ऑनलाइन डिलीवरी एप के जरिए कोन आइसक्रीम का आर्डर दिया था। महिला ने बताया कि आइसक्रीम के अंदर करीब 2 सेमी लंबा इंसान उंगली का टुकड़ा था। महिला ने दावा किया कि उसने आदि से ज्यादा आइसक्रीम खा भी ली थी, पर जैसे ही उसको लगा कि कुछ गड़बड़ है उसने आइसक्रीम में देखा कि एक इंसानी कटी हुई उंगली है तो उसके होश ही उड़ गए। वहीं पुलिस ने कहा कि, “एक महिला को ऑनलाइन ऑर्डर की गई आइसक्रीम फोन के अंदर इंसानी उंगली का टुकड़ा मिला। जिसके बाद महिला मलाड पुलिस स्टेशन पहुची। मलाड पुलिस में युम्मो आइसक्रीम कंपनी के खिलाफ मामला दर्ज कर आइसक्रीम को जांच के लिए भेज दिया है।”

पेशे से एमबीबीएस डॉक्टर है महिला

आपको बता दें महिला सेराओ पेशे से एमबीबीएस डॉक्टर हैं। FPJ के अनुसार सुबह उनकी बहन ऑनलाइन डिलीवरी ऐप के जरिए किराने का सामान ऑर्डर कर रही थी, कभी उन्होंने उसे तीन बटरस्कॉच कोन आइसक्रीम को लिस्ट में शामिल करने के लिए कहा। जब आइसक्रीम डिलीवरी हुई तो उन्होंने कोन खोला और उसमें उंगली का टुकड़ा निकाला।

Read More-अफगानिस्तान के 29 साल के इस खिलाड़ी के सिर सजा नंबर-1 का ताज, ICC रैंकिंग में बाबर आजम को भी हुआ फायदा

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts