Thursday, February 5, 2026
Homeदेश21 दिनों के लिए जेल से बाहर आएंगे राम रहीम, रेप मामले...

21 दिनों के लिए जेल से बाहर आएंगे राम रहीम, रेप मामले में मिली पैरोल

गुरमीत सिंह राम रहीम जेल से पांचवीं बार बाहर निकल रहे हैं। 30 दिन की पैरोल 17 जून 2022 को मिली थी उसके बाद 18 जुलाई को वापस सुनारिया जेल में भेज दिया गया था। फिर इन्हें 88 दिन बाद 15 अक्टूबर को दूसरी बार पैरोल मिली 25 नवंबर को फिर से इन्हें उसी जेल में भेज दिया गया।

-

Ram Rahim News: रेप मामले में काफी दिनों से जेल में बंद राम रहीम को बड़ी राहत मिल गई है राम रहीम को 21 दिनों के लिए पैरोल मिली है। पैरोल मंजूर होने के बाद उनके अनुयायियों में खुशी की लहर दौड़ गई है। बताया जा रहा है कि राम रहीम यूपी के बागपत के बरनावा आश्रम में 21 दिन तक रहेंगे। संभावना तो यह भी लगाई जा रही है कि डेरा प्रमुख के साथ उसकी मुंह बोली बेटी हरिप्रीत भी आएंगी।

पांचवीं बार बाहर आ रहे राम रहीम

आपको बता दे गुरमीत सिंह राम रहीम जेल से पांचवीं बार बाहर निकल रहे हैं। 30 दिन की पैरोल 17 जून 2022 को मिली थी उसके बाद 18 जुलाई को वापस सुनारिया जेल में भेज दिया गया था। फिर इन्हें 88 दिन बाद 15 अक्टूबर को दूसरी बार पैरोल मिली 25 नवंबर को फिर से इन्हें उसी जेल में भेज दिया गया। 21 जनवरी 2023 को तीसरी बार 40 दिन की पैरोल मिली थी फिर इन्हें 3 मार्च को चुनरिया जेल में भेज दिया गया। चौथी बार डेरा प्रमुख को 20 जुलाई को 30 दिन की पैरोल मिली थी इसके बाद बरनावा आश्रम पहुंचे थे। उसके बाद वह जेल में चले गए थे। फिर से इन्हें 21 दिनों की पैरोल मिली है। वही इस बात को लेकर डेरा सच्चा सौदा आश्रम के प्रवक्ता जितेंद्र खुराना ने बताया कि, उन्हें भी मीडिया से जानकारी मिली है कि किस दिन की पैरोल मंजूर हो गई हैं।

इसके पीछे के निकाले जा रहे राजनीतिक मायने

वही आपको बता दे राम रहीम के बाहर आने की खबर से राजनीतिक मायने भी निकाले जाने शुरू हो गए हैं। क्योंकि अगले साल हरियाणा में विधानसभा चुनाव भी होने वाला है। पैरोल मंजूर होने के पीछे हरियाणा विधानसभा चुनाव से जोड़ा जा रहा है। वहीं थाना प्रभारी बिनौली एमपी सिंह ने बताया कि रोहतक जेल अधीक्षक ने इस संबंध में कई बिंदुओं पर रिपोर्ट मांगी थी जिसे भेज दिया गया था।

Read More-हार के बाद Team India के ड्रेसिंग रूम में पहुंचे नरेंद्र मोदी, पीएम के गले लगकर रो पड़े भारतीय खिलाड़ी

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts