Homeदेशहॉर्न बजाने पर हुआ भयानक हमला: गर्भवती महिला और देवर को सड़क...

हॉर्न बजाने पर हुआ भयानक हमला: गर्भवती महिला और देवर को सड़क पर पीटा, पेट पर मारी लात

बानसूर में हॉर्न बजाने को लेकर गर्भवती महिला और उसके देवर पर हमला, महिला के पेट में गंभीर चोट। पुलिस सीसीटीवी के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी।

-

राजस्थान के कोटपूतली-बहरोड़ जिले के बानसूर कस्बे में गुरुवार रात मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई। हॉर्न बजाकर साइड मांगने को लेकर हुए मामूली विवाद ने अचानक हिंसा का रूप ले लिया। आरोप है कि बाइक सवार कुछ युवकों ने एक साढ़े तीन महीने की गर्भवती महिला और उसके देवर पर जानलेवा हमला कर दिया। घटना पास की दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसमें हमलावर बेरहमी से मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं।

अस्पताल से लौट रहे थे पीड़ित

जानकारी के अनुसार, पीड़ित युवक अपनी गर्भवती भाभी को अस्पताल के चेकअप के लिए लेकर गए थे। अस्पताल से लौटते समय अलवर रोड बाईपास पर बाइक सवार युवकों से साइड मांगने को लेकर कहासुनी हो गई। यह मामूली बहस इतनी बढ़ गई कि युवकों ने गुंडागर्दी शुरू कर दी। आरोप है कि उन्होंने तुरंत अपने 4-5 साथियों को बुला लिया और हमलावर स्विफ्ट कार और बाइक से मौके पर पहुंचे।

गर्भवती महिला पर जानलेवा हमला

बेरहम हमलावरों ने महिला को गिराकर उसके पेट में लात मारी। इस दौरान महिला गंभीर रूप से घायल हो गई और सड़क पर तड़पने लगी। आनन-फानन में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने उसकी स्थिति गंभीर पाई और उसे बड़े अस्पताल में रेफर कर दिया। घटना के दौरान जब आसपास लोग इकट्ठा होने लगे, तो हमलावर अपनी कार और बाइक वहीं छोड़कर भाग खड़े हुए।

पुलिस जांच और आरोपियों की तलाश

घटना के लगभग एक घंटे बाद बानसूर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों वाहनों को जब्त कर लिया। बानसूर थाने के ASI धर्मपाल ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही सभी आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। यह मामला सड़क सुरक्षा, महिलाओं की सुरक्षा और गर्भवती महिलाओं पर हमले के खिलाफ गंभीर चेतावनी के रूप में देखा जा रहा है।

Read More-महिला ने विधायक को गिलास में भरकर थमाया गंदा पानी, बोली- इस पानी को पियो, हमने भी पिया…

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts