राजस्थान के जालौर की प्रियंका उर्फ पीहू ने कैंसर जैसी दर्दनाक बीमारी से जूझते हुए भी जिंदगी के हर लम्हे को हंसकर जिया। 27 साल की पीहू को हड्डियों का कैंसर था और बीते दो साल से वह लगातार इसका इलाज करवा रही थीं। डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद 2 सितंबर को उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। लेकिन जाने से कुछ दिन पहले ही पीहू ने ऐसा काम किया जिसने सभी की आंखों में आंसू ला दिए।
आखिरी ख्वाहिश ने रुला दिया
मौत से ठीक 7 दिन पहले पीहू ने अपने पिता से कहा, “पापा, एक केक लेकर आइए… मैं हंसते-हंसते विदा लेना चाहती हूं।” पिता ने बेटी की यह ख्वाहिश पूरी की। अस्पताल में ही पीहू ने अपना आखिरी जन्मदिन मनाया, केक काटा और दोस्तों के साथ हंसी-मजाक किया। उस दिन किसी को यकीन नहीं था कि यह उसका आखिरी जन्मदिन होगा।
पिता की आंखों से छलक पड़े आंसू
पीहू की इस मासूम ख्वाहिश को सुनकर अस्पताल में मौजूद सभी लोग भावुक हो उठे। पिता की आंखों से आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहे थे, लेकिन बेटी की मुस्कान ने माहौल को संभाल लिया। पीहू ने जिंदगी के आखिरी लम्हों तक कभी हार नहीं मानी। उसकी यह जिद और हिम्मत आज भी लोगों को प्रेरणा देती है कि मुश्किल वक्त में भी हंसकर जीना चाहिए।
Read more-शोरूम से गिरी थार में कौन था ड्राइवर? सीसीटीवी ने खोला बड़ा राज़
