Homeदेशबहन के साथ की दरिंदगी तो खोल उठा भाई का खून! बदला...

बहन के साथ की दरिंदगी तो खोल उठा भाई का खून! बदला लेने के लिए पहुंचा घर, आरोपी की मां को उतारा मौत के घाट

शिवपुरी के रन्नौद में सनसनी: बहन से रेप का बदला लेने पहुंचे भाई ने आरोपी की मां को उतारा मौत के घाट। इलाके में भारी तनाव, पुलिस फोर्स तैनात। पढ़ें पूरी ग्राउंड रिपोर्ट।

-

मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले से एक रूह कपा देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक आंगनबाड़ी सहायिका के साथ हुई दरिंदगी ने पूरे इलाके में आग लगा दी। बात सिर्फ रेप तक नहीं रुकी, बल्कि इसके बाद जो प्रतिशोध का खेल शुरू हुआ, उसने एक और जान ले ली। अपनी बहन के साथ हुई हैवानियत का बदला लेने के लिए भाई इस कदर अंधा हो गया कि उसने कानून हाथ में ले लिया और आरोपी के घर पर धावा बोल दिया। इस खूनी संघर्ष में आरोपी की 60 साल की मां की जान चली गई। महज कुछ घंटों के भीतर हुई इन दो बड़ी घटनाओं ने रन्नौद कस्बे को हिलाकर रख दिया है।

लिफ्ट देने के बहाने दरिंदगी: नदी किनारे ले जाकर किया रेप

मध्य प्रदेश के शिवपुरी में ये पूरी घटना शुक्रवार, 13 मार्च की है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, आंगनबाड़ी में काम करने वाली एक महिला अस्पताल से ड्यूटी कर अपने घर लौट रही थी। शाम का वक्त था, तभी रास्ते में उसे गांव का ही रहने वाला इंदर गुर्जर मिला। इंदर ने जान-पहचान का फायदा उठाया और महिला से कहा कि “चलो, मैं तुम्हें घर छोड़ देता हूं।” महिला ने भरोसा करके उसकी बाइक पर बैठ गई। लेकिन इंदर के मन में कुछ और ही चल रहा था। वो उसे घर ले जाने के बजाय गांव से दूर एक सुनसान नदी के किनारे ले गया। वहां उसने महिला के साथ जबरदस्ती की और शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। वारदात के बाद आरोपी उसे वहीं छोड़कर भाग निकला।

बहन का फोन आते ही भाई के सिर पर सवार हुआ खून

इस घिनौनी करतूत के बाद पीड़िता ने किसी तरह हिम्मत जुटाई और फोन करके अपने भाइयों को पूरी आपबीती सुनाई। रोती हुई बहन की आवाज सुनकर भाइयों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। परिवार के कुछ लोग तो रिपोर्ट लिखाने थाने पहुंचे, लेकिन एक भाई से रहा नहीं गया। वह अपने दो साथियों को साथ लेकर सीधे आरोपी इंदर गुर्जर के घर पहुंच गया। भाई के हाथ में नुकीला हथियार था और आंखों में सिर्फ बदला लेने की आग। वहां पहुंचते ही उसने गाली-गलौज शुरू कर दी और इंदर को बाहर निकालने की मांग करने लगा। माहौल इतना बिगड़ गया कि वहां चीख-पुकार मच गई।

बेटे को बचाने आई मां पर हुआ जानलेवा हमला, मौके पर मौत

जब पीड़िता का भाई इंदर पर हमला करने की कोशिश कर रहा था, तभी इंदर की बुजुर्ग मां सिरकुंवरबाई बीच में आ गईं। एक मां अपने बेटे को पिटता देख उसे बचाने के लिए ढाल बन गई, लेकिन गुस्से में पागल भाई ने आव देखा न ताव और नुकीले हथियार से बुजुर्ग महिला के सिर पर जोर से वार कर दिया। हमला इतना जबरदस्त था कि सिरकुंवरबाई लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ीं और मौके पर ही उन्होंने दम तोड़ दिया। घर में कोहराम मच गया और आरोपी भाई अपने साथियों के साथ वहां से फरार हो गया। पुलिस ने अब इस मामले में पीड़िता के भाई समेत तीन लोगों पर हत्या का केस दर्ज किया है।

कस्बे में भारी पुलिस बल तैनात, आरोपी इंदर भी गिरफ्तार

इस डबल क्राइम के बाद मध्य प्रदेश के शिवपुरी में हालात बेहद तनावपूर्ण हो गए हैं। पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए रेप के आरोपी इंदर गुर्जर को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, हत्या के मामले में भी एक आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ चुका है। शनिवार को आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। गांव में किसी भी तरह की और हिंसा न हो, इसके लिए जगह-जगह पुलिस की चौकियां बना दी गई हैं और भारी सुरक्षा बल तैनात है। पुलिस का कहना है कि जांच जारी है और जो भी दोषी होगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा। इस घटना ने एक बार फिर दिखा दिया कि कैसे गुस्से में लिया गया एक फैसला दो हंसते-खेलते परिवारों को उजाड़ देता है।

Read More-एक दिन वो मां कहकर पुकारेगा…’ 13 साल से इंतजार कर रही मां, अब इच्छामृत्यु के फैसले से टूटा सपना

Read More-ममता बनर्जी को लेकर बयान से सियासत में तूफान! मिथुन चक्रवर्ती पर TMC का तीखा पलटवार, पूछ लिया ये बड़ा सवाल

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts