Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के दुर्ग में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।यहां पर एक मासूम बच्ची के साथ हैवानियत की सारी हदें पार कर दी गई। दरिंदों ने मासूम बच्ची के साथ रेप किया और इलेक्ट्रिक शॉक भी दिया। कन्या भोजन करने के लिए अपनी छोटी-छोटी सहेलियों के साथ निकली 6 साल की बच्ची मृत अवस्था में एक कर के अंदर बंद पाई गई। परिजनों के मुताबिक बच्ची के प्राइवेट पार्ट को सिगरेट से दागा गया था।
मासूम के साथ दरिंदगी की पार की गई सारी हदें
दुर्गा के ओम नगर उरला की रहने वाली 6 साल की बच्ची सुबह से ही तैयार होकर रामनवमी के दिन कन्या भोजन करने के लिए घर से निकली थी लेकिन जब देर शाम तक वह बच्ची घर नहीं आई तब उसके परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की लेकिन बच्ची का कुछ नहीं पता चला। देर रात बच्ची का शव एक कार की डिग्गी में मिला। बच्ची के चेहरे पर खरोच के निशान मिले और होंठ और नाक से खून निकल रहा था। परिजनों ने आरोप लगाया की बच्ची के साथ कुछ युवकों ने मिलकर अनैतिक कृत्य किया और उसे कार के अंदर बंद कर दिया। घटना की जानकारी लगते ही बजरंग दल के लोगों के साथ स्थानीय लोगों ने थाने का घेरा किया।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ खुलासा
पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मासूम के साथ रेप की पुष्टि हो गई है। इसी के आधार पर आगे की जांच की जा रही है। वहीं परिजन आरोपियों के खिलाफ फांसी की मांग कर रहे हैं। इस मामले पर कांग्रेस ने विष्णु देव साय सरकार को जमकर घेरा है। कांग्रेस ने कहा कि मासूम के साथ हुई घटना बेहद निंदनीय है।
Read More –विधानसभा में कांग्रेस और भाजपा विधायक के बीच हुई धक्का- मुक्की, वीडियो वायरल
