Homeदेशसोनम की तरह अपने ही सुहाग की कातिल बनी राधिका,शादी के 3...

सोनम की तरह अपने ही सुहाग की कातिल बनी राधिका,शादी के 3 हफ्ते बाद पति को कुल्हाड़ी से काट डाला

बताया जा रहा है कि दोनों के बीच झगड़ा हुआ था जिसके बाद सोते हुए पति पर पत्नी राधिका ने कुल्हाड़ी से वार कर दिया और उसकी हत्या कर दी।

-

Maharashtra Women Kills Husband: महाराष्ट्र के सांगली जिले से इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड जैसा मामला सामने आया है। शादी के महज 3 हफ्ते बाद ही पत्नी ने अपने पति की कुल्हाड़ी से कटकर निर्मम हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच झगड़ा हुआ था जिसके बाद सोते हुए पति पर पत्नी राधिका ने कुल्हाड़ी से वार कर दिया और उसकी हत्या कर दी।

3 हफ्ते पहले हुई थी शादी

सांगली जिले के कूपवाड़ में बट पूर्णिमा के दिन एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। 23 में को सतारा निवासी राधिका लोखंडे की शादी अनिल लोखंडे से हुई थी, लेकिन शादी के महज 3 हफ्ते बाद ही इस रिश्ते का खौफनाक अंत हो गया महिला ने अपने पति को कुल्हाड़ी से मौत के घाट उतार दिया। बताया जा रहा है कि मंगलवार की देर रात दोनों के बीच झगड़ा हुआ पुलिस के मुताबिक रात करीब 12 बजे अनिल सो रहा था तभी उसकी पत्नी राधिका ने कुल्हाड़ी से उसके सिर पर वार कर दिया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हत्या के बाद राधिका ने अपने चचेरे भाई को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने आरोपी पत्नी को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया है।

शारीरिक संबंध बनाने पर हुई थी कहासुनी

पुलिस के अनुसार सांगली जिले के कुपवाड तहसील के रहने वाले अनिल लोखंडे की यह दूसरी शादी थी। उसकी पहली पत्नी की कैंसर से मौत हो गई थी जिसके बाद उसने दूसरी शादी की थी। पुलिस का कहना है की शादी के बाद शारीरिक संबंध बनाने को लेकर अनिल लोखंडे और पत्नी राधिका के बीच बहस हुई थी। इस बात से नाराज राधिका ने अपने पति पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया जिससे उसकी मौत हो गई।

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts