Sunday, December 7, 2025
Homeदेश8 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बोरवेल से जिंदा निकाला गया...

8 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बोरवेल से जिंदा निकाला गया मासूम, शिवम को मिली नई जिंदगी

बोरवेल में फंसे बच्चे को ऑक्सीजन की आपूर्ति की गई और उस पर सीसीटीवी द्वारा निगरानी भी रखी गई थी। अधिकारियों ने बताया कि बच्चे को बोरवेल से निकालकर अस्पताल ले जाया गया है

-

Nalanda News: बिहार के नालंदा जिले से बहुत ही दर्दनाक घटना सामने आई थी। नगर पंचायत क्षेत्र में बोरवेल में करीब 4 साल का मासूम बच्चा गिर गया था। कड़ी मशक्कत के बाद उसे 8 घंटे बाद सुरक्षित निकाल लिया गया है। बच्चे का नाम शिवम कुमार बताया गया है। वह वार्ड संख्या -17 के निवासी डोमन मांझी का पुत्र है। बताया जा रहा है कि बोरवेल में लगभग 50 फुट की गहराई है बच्चे को निकालने के लिए राष्ट्रीय आपदा मोचन बल और राज्य आपदा मोचन बल की टीम मौके पर पहुंची।

सीसीटीवी के जरिए की गई थी निगरानी

वहीं अधिकारियों ने बताया कि बोरवेल में फंसे बच्चे को ऑक्सीजन की आपूर्ति की गई और उस पर सीसीटीवी द्वारा निगरानी भी रखी गई थी। अधिकारियों ने बताया कि बच्चे को बोरवेल से निकालकर अस्पताल ले जाया गया है अधिकारियों ने बताया कि सबसे राहत की बात यह रही कि आसपास की जमीन सख्त रही और बच्चा 40 फीट की गहराई में ही फंसा रहा। हम से बचाव कार्य में किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं हुई।

सभी लोगों ने की प्रार्थना

वही रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान सभी लोगों की दिल की धड़कनें तेज हो गई थी। सभी लोगों ने भगवान से प्रार्थना की किसी तरह ऑपरेशन कामयाब हो जाए और बच्चा सुरक्षित निकल आए और ऐसा ही हुआ भगवान की कृपा से बच्चा सुरक्षित निकल आया। वही शिवम को सुरक्षित निकाले जाने के बाद पूरे इलाके में खुशी का माहौल है।

Read More-धोखाधड़ी का शिकार हुई यह फेमस अभिनेत्री, ऑनलाइन फूड ऑर्डर करने पर बैंक से कटे 30 हजार

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts