Monday, February 2, 2026
Homeदेशभारत के अंजू ने मनाया पाकिस्तान का स्वतंत्रता दिवस, नसरुल्लाह के साथ...

भारत के अंजू ने मनाया पाकिस्तान का स्वतंत्रता दिवस, नसरुल्लाह के साथ काटा केक

भारत की रहने वाली अंजू पाकिस्तान में खूब चर्चा में बनी हुई है। अंजू की कुछ तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं जिनमें देखा जा सकता है कि अंजू पाकिस्तान में स्वतंत्रता दिवस मना रही हैं।

-

Anju Pakistan News: भारत में स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त को मनाया जाएगा। क्योंकि 15 अगस्त 1947 को भारत देश अंग्रेजों से आजाद हुआ था। तो वहीं भारत से ठीक 1 दिन पहले 14 अगस्त को पाकिस्तान में स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है। पाकिस्तान 14 अगस्त को अपना स्वतंत्रता दिवस सेलिब्रेट करता है। इस समय भारत की रहने वाली अंजू पाकिस्तान में खूब चर्चा में बनी हुई है। अंजू की कुछ तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं जिनमें देखा जा सकता है कि अंजू पाकिस्तान में स्वतंत्रता दिवस मना रही हैं।

अंजू ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

भारत की अंजू इस समय पाकिस्तान में है। पाकिस्तान से अंजू का नया वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें पाकिस्तान का स्वतंत्रता दिवस मनाती हुई नजर आ रही है इस दौरान अंजू के साथ नसरुल्लाह और अन्य लोग खड़े हुए हैं। अंजू पाकिस्तान के साथियों के साथ केक काटती हुए दिखाई दे रही हैं। बीते दिनों अंजू ने एक वीडियो पाकिस्तान से शेयर किया था जिसमें अंजू ने बताया था कि वह गद्दार नहीं है उनके खिलाफ कई तरह की अफवाह है फैलाई जा रही हैं। वह नसरुल्लाह के साथ जल्द ही भारत आ सकती हैं।

पाकिस्तान में बदला अपना धर्म

पाकिस्तान की कई मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि भारत की रहने वाली अंजू ने पाकिस्तान में जाकर अपना धर्म परिवर्तन कर लिया है अंजू अब पाकिस्तान में फातिमा बन गई हैं। अंजू ने पाकिस्तान में मुसलमान धर्म अपना लिया है। बताया जा रहा है कि अंजू ने पाकिस्तान में नसरुल्लाह से शादी कर ली है। पाकिस्तान के रहने वाले नसरुल्ला और भारत Anju Pakistan Newsकी रहने वाली अंजू फेसबुक के जरिए एक दूसरे के संपर्क में आई थी। नसरुल्लाह और अंजू के बीच दोस्ती हो गई। इसके बाद अंजू के पति ने दावा किया है कि अंजू उनसे झूठ बोलकर पाकिस्तान चली गई।

Read More-जब शूटिंग के दौरान Sridevi की खराब हो गई थी आंखें, नीलकंठ में मन्नत मांगने से हुआ था ये बड़ा चमत्कार

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts