Homeदेश22 जनवरी को दिवाली की तरह जगमगा उठेगा भारत, राम मंदिर की...

22 जनवरी को दिवाली की तरह जगमगा उठेगा भारत, राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर BJP ने बनाया बड़ा प्लान

25 जनवरी से लेकर 25 मार्च तक देश के अलग-अलग राज्यों से राम मंदिर के दर्शन करने वाले लोगों को भाजपा के नेता और कार्यकर्ता सुविधा मुहैया कराएंगे।

-

Ram Mandir Pran Pratishtha: अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर भाजपा ने मंगलवार 2 जनवरी को एक बड़ा फैसला लिया है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने 22 जनवरी को दिवाली जैसा माहौल बनाने के लिए बड़ा फैसला किया है। मिली जानकारी के अनुसार 25 जनवरी से लेकर 25 मार्च तक देश के अलग-अलग राज्यों से राम मंदिर के दर्शन करने वाले लोगों को भाजपा के नेता और कार्यकर्ता सुविधा मुहैया कराएंगे। दिल्ली में बीजेपी के एक बैठक हुई है जिसमें कहां गया है कि राम मंदिर को लेकर चलाए गए आंदोलन के बारे में लोगों तक जानकारी पहुंचाई जाए।

बीजेपी नेताओं की हुई बैठक

दिल्ली में बीजेपी की जो बैठक हुई उसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ,महासचिव सुनील बंसल, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव, अश्विनी वैष्णव, मनसुख मांडविया और असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सहित कई राजनेता शामिल रहे हैं। इस बैठक में कहा गया है कि बीजेपी हर बूथ लेवल से राम मंदिर का दर्शन कराएगी। यह मुहिम 25 जनवरी से 25 मार्च तक चलेगी। बताया जा रहा है कि 1 दिन में तकरीबन 50 हजार लोगों को राम मंदिर के दर्शन कराए जाएंगे।

नरेंद्र मोदी के हाथों होगी प्राण प्रतिष्ठा

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में बने भव्य राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी 2024 को होनी है जिसको लेकर पूरे देश में काफी जोरों से तैयारीयां चल रही है। राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों होगी। इस प्राण प्रतिष्ठा में देश के तमाम राजनेता फिल्मी जगत के सितारे शामिल होने वाले हैं। वहीं बैठक में बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि सबको अच्छे से दर्शन करवाना है किसी के साथ भेदभाव नहीं करना है।

Read More-‘काश नरेंद्र मोदी ने अनुपमा देखा हो..’ पीएम द्वारा वीडियो शेयर किए जाने पर गदगद हुई Rupali Ganguly

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts