Monday, February 23, 2026
Homeदेशकिसानों पर हरियाणा पुलिस ने दागें आंसू गैस के गोले, सपा बोली-'जुल्म...

किसानों पर हरियाणा पुलिस ने दागें आंसू गैस के गोले, सपा बोली-‘जुल्म ढा रही है तानाशाह सरकार..’

मार्च करें प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोकने के लिए हरियाणा की सभी सीमाएं बंद कर दी गई हैं। अब इसको लेकर सपा ने बीजेपी सरकार पर निशाना साधा है और कहा कि भाजपा सरकार किसानों पर जुल्म ढा रही है।

-

Delhi Chalo Protest: दिल्ली पहुंचने की कोशिश में लगे पंजाब के सैकड़ो प्रदर्शनकारी किसानों को हरियाणा और पंजाब पुलिस ने शंभू बॉर्डर पर रोक दिया है। इतना ही नहीं किसानों को पुलिस ने रोकने के लिए आंसू गैस के गोले तक भी दागे हैं। प्रदर्शनकारी किसानों पर आंसू गैस के गोले दागने के लिए ड्रोन भी तैनात किए गए हैं सीमाओं पर भारी सुरक्षा बल की तैनाती कर दी गई है। मार्च करें प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोकने के लिए हरियाणा की सभी सीमाएं बंद कर दी गई हैं। अब इसको लेकर सपा ने बीजेपी सरकार पर निशाना साधा है और कहा कि भाजपा सरकार किसानों पर जुल्म ढा रही है।

सपा ने BJP पर बोला जुबानी हमला

केंद्र सरकार और बीजेपी पर सपा ने निशाना साधते हुए सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर लिखा कि,”अन्नदाताओं पर भाजपाई अत्याचार ! दिल्ली में अपना हक मांग रहे किसानों पर ज़ुल्म ढा रही तानाशाह सरकार। देश के लिए अपना खून पसीना देने वाले धरती पुत्रों की मांगो को न पूरा करके सरकार अपना चरित्र बता रही। किसानो की आय दोगुनी का झूठा वादा करने वालो को सत्ता से हटाने के लिए जनता वोट करेगी।” आपको बता दे मंगलवार को पुलिस ने पंजाब और हरियाणा शंभू बॉर्डर पर पंजाब के सैकड़ो प्रदर्शनकारी किसानों को दिल्ली पहुंचने से रोक दिया। किसान अपनी प्रमुख मांगों में से एक के रूप में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर कानून की मांग कर रहे हैं।

नहीं सफल रही उच्च स्तरीय बैठक

आपको बता दें चंडीगढ़ में किसान नेता और केंद्रीय गृहमंत्री अर्जुन मुंडा और खाद्य एवं उपभोक्ता मामलों के मंत्री पीयूष गोयल के साथ घंटो तक उच्च स्तरीय बैठक रही लेकिन कुछ भी नतीजा नहीं निकला। केंद्रीय मंत्री एमएसपी के मुद्दे पर एक कमेटी बनाने की वकालत कर रहे थे लेकिन किसान नेताओं ने इसे ठुकरा दिया केंद्र सरकार 2020 -21 आंदोलन के दौरान दर्ज किसानों के खिलाफ मामले वापस लेने के लिए भी राजी हुई। लेकिन केंद्र ने कर्ज माफी पर कोई भी वादा नहीं किया जिससे बात नहीं बनी।

Read More-अमित शाह से मिले Hardik Pandya, केंद्रीय गृहमंत्री के साथ किया क्रिकेट लीग का उद्घाटन

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts