Wednesday, March 11, 2026
Homeदेशसमस्तीपुर में ट्रांसफार्मर पर भूत प्रेत का साया! बुलाया गया तांत्रिक और...

समस्तीपुर में ट्रांसफार्मर पर भूत प्रेत का साया! बुलाया गया तांत्रिक और फिर…

समस्तीपुर के शिवाजी नगर में गुरुवार को एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। मामला रटौली गांव के एक दलित टोले का बताया जा रहा है। जहां पर बिजली के ट्रांसफार्मर में बार-बार आग लग जा रही थी

-

Samastipur News: कहते हैं कि दुनिया चाहे जितना बदल जाए लेकिन अंधविश्वास आज भी खत्म नहीं हो रहा है। लोगों के ऊपर भूत प्रेत और जादू टोने की बात तो सुनी होगी लेकिन क्या ट्रांसफार्मर पर भी भूत का साया हो सकता है। लेकिन एक ऐसा ही मामला समस्तीपुर से सामने आया है। जहां पर ट्रांसफार्मर से भूत भगाने के लिए तांत्रिक को बुलाया गया और पूजा पाठ करवाया गया।

बार-बार जल रहा था ट्रांसफार्मर

समस्तीपुर के शिवाजी नगर में गुरुवार को एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। मामला रटौली गांव के एक दलित टोले का बताया जा रहा है। जहां पर बिजली के ट्रांसफार्मर में बार-बार आग लग जा रही थी एक दिन मिस्त्री ने लोगों को कह दिया कि लगता है इस ट्रांसफार्मर पर भूत पिशाच आ गया है। तो गांव वालों ने तांत्रिक को बुलाया और स्थानीय मुखिया की पहल में ट्रांसफार्मर के नीचे पूजा पाठ करवाया गया। इस दौरान भगत के शरीर पर देवता भी आए उसने भगत को बताया कि ट्रांसफार्मर पर कोई भूत प्रेत नहीं है बल्कि विभाग के मिस्त्री और के ही बदमाशी कर रहे हैं। बिजली विभाग की लापरवाही के कारण ही ट्रांसफार्मर ठीक नहीं हो रहा है।

2 माह से चल रहा था खेल

पंचायत के मुखिया प्रेम कुमार साहनी ने बताया कि ट्रांसफार्मर खराब होने का खेल दो माह से चल रहा था। बिजली विभाग के अधिकारियों को सूचना दी गई लेकिन कोई भी संज्ञान नहीं लिया गया। ग्रामीण आकर हमारे घर पर रहते हैं कि कुछ कीजिए बिजली पानी के लिए हम लोग त्राहि त्राहि कर रहे हैं। वही जब मिस्त्री को बुलाया जाता है तो मिस्त्री कहता है कि ट्रांसफार्मर पर भूत प्रेत है इसीलिए तांत्रिक को बुलाया गया। वही जेई आकाश वर्मा ने कहा कि मेरे संज्ञान में पहली बार यह मामला सामने आया है 1 घंटे के अंदर ही समस्या का समाधान किया जाएगा।

Read More-‘पिता खोने जितना दुःख…’, भूस्खलन पीड़ितों से मिलने पहुंचे राहुल गांधी हुए भावुक

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts