Homeदेश'भारत ने सच्चा रत्न खो दिया...'रतन टाटा के निधन पर केजरीवाल से...

‘भारत ने सच्चा रत्न खो दिया…’रतन टाटा के निधन पर केजरीवाल से लेकर एकनाथ शिंदे ने जताया दुख

अरविंद केजरीवाल ने रतन टाटा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा है कि भारत ने अपना सच्चा रत्न खो दिया।

-

Ratan Tata Death: देश दुनिया के दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा के निधन पर उद्योग जगत ही नहीं राजनीतिक हस्तियां भी सदमे में हैं। महाराष्ट्र में सभी सरकारी कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं। वही झारखंड में भी 1 दिन का राजकीय शोक रखा है। वही रतन टाटा के निधन की खबर पर अरविंद केजरीवाल का भी प्रतिक्रिया सामने आई है। अरविंद केजरीवाल ने रतन टाटा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा है कि भारत ने अपना सच्चा रत्न खो दिया।

भारत ने खो दिया सच्चा रत्न-केजरीवाल

86 साल की उम्र में रतन टाटा ने बुधवार देर रात अंतिम सांस ली है रतन टाटा लंबे समय से बीमार चल रहे थे। रतन टाटा के निधन पर दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दुख जताते हुए कहा कि,”भारत ने अपना सच्चा ‘रत्न’ खो दिया। उन्होंने असंभव को संभव बनाया। उद्योगपति रतन टाटा की विरासत आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी रहेगी।” किसी के साथ उन्होंने एक रतन टाटा का वीडियो भी शेयर किया जिसमें रतन टाटा कहते हुए दिख रहे हैं कि,”मेरे लिए सबसे बड़ी खुशी तब होगी, जब लोग यह कहेंगे कि उन्होंने जो किया वैसा करना मुश्किल था।”

CM एकनाथ शिंदे ने जताया शोक

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने रतन टाटा के निधन पर दुख जताते हुए कहा कि,”भारत के रत्न रतन टाटा अब नहीं रहे, यह सभी के लिए बहुत दुखद खबर है। बड़ी संख्या में लोग उनसे प्रेरित और प्रोत्साहित थे। वे महाराष्ट्र का गौरव हैं।उन्होंने हजारों लोगों की मदद की। रतन टाटा हमारे देश के कोहिनूर थे। उन्होंने देश के लिए बहुत बड़ा योगदान दिया है। वे एक देश भक्त और देश प्रेमी थे।” वही रतन टाटा के निधन पर राजस्थान के सीएम भजनलाल ने भी दुख जताया है। वही मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने भी दुख व्यक्त किया है।

Read More-हरियाणा में हार और जम्मू कश्मीर में जीत पर आई राहुल गांधी की प्रतिक्रिया, कहा-‘हमारे कार्यकर्ता बब्बर शेर…’

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts