Vijay Rupani News: अहमदाबाद में हुए प्लेन हादसे में 241 लोगों की जान चली गई थी। इस विमान में 242 लोग सवार थे जिसमें से एक जिंदा बचा बाकी सभी की मौत हो गई। हादसा इतना भयावह था कि लोगों की लाशें पहचाना मुश्किल हो रहा था जिसके लिए गुजरात सरकार ने डीएनए सैंपल की मांग की थी। इस दुर्घटना में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी की भी जान चली गई थी। हादसे का शिकार हुए गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी का डीएनए टेस्ट मैच हो गया है आज शाम तक उनका पार्थिव शरीर उनके परिवार को सौंप दिया जाएगा।
विजय रुपाणी का डीएनए हुआ मैच
इस दर्दनाक हादसे में मारे गए लोगों की डीएनए द्वारा पहचान की जा रही है और लगातार उनके परिवार को शव सौंपे जा रहे हैं। इस हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी की जान चली गई रुपाणी का डीएनए टेस्ट हो गया है इस बात की पुष्टि गृहमंत्री हर्ष संघवी ने की है। रविवार की शाम परिवार को उनका पार्थिव शरीर सौंपा जाएगा। गृहमंत्री हर्ष संघवी ने कहा,”हमारे नेता जिन्होंने अपने जीवन का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा गुजरात में सार्वजनिक सेवा के लिए समर्पित किया। उनका अहमदाबाद जाने वाली एयर इंडिया फ्लाइट की दुकान दुर्घटना में निधन हो गया आज सुबह 11:10 पर उनके डीएनए की पुष्टि हुई है।
डीएनए सैंपल से हो रही मृतकों की पहचान
अस्पताल के अधीक्षक डॉक्टर राकेश जोशी ने बताया कि मृतकों के पार्थिव शरीर परिजनों कों सौंपें जा रहे हैं। मृतकों की पहचान के लिए डीएनए सैंपल मिलन का कार्य फोरेंसिक एक्सपर्ट की मदद से किया जा रहा है। वही राकेश जोशी ने बताया कि हादसे की सूचना मिलती है अस्पताल में 250 से अधिक डॉक्टर नर्सों,पैरामेडिकल स्टाफ स्वयंसेवकों की टीम ने तत्काल राहत और इलाज की कमान संभाली जिससे कई जिंदगियां बचाई जा सकी।
Read More-14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने भी अहमदाबाद प्लेन क्रैश हादसे पर जताया दुख, किया भावुक पोस्ट
