Wednesday, March 4, 2026
Homeदेशखानपुर विधायक के ऑफिस पर पूर्व बीजेपी MLA ने दागी गोलियां, मचा...

खानपुर विधायक के ऑफिस पर पूर्व बीजेपी MLA ने दागी गोलियां, मचा हड़कंप

इस घटना की वजह से उमेश कुमार और प्रणव चैंपियन के बीच विवाद बताया जा रहा है। वही इस घटना से हड़कंप मच गया है पुलिस जांच में जुटी हुई है।

-

Uttrakhand News: उत्तराखंड में बीजेपी के नेता और पूर्व विधायक कुंवर प्रवण ने खानपुर से विधायक उमेश कुमार के कैंप कार्यालय में गोलियां दाग दी हैं। बताया जा रहा है कि विधायक के कार्यालय पर कई राउंड फायरिंग हुई है। इस घटना की वजह से उमेश कुमार और प्रणव चैंपियन के बीच विवाद बताया जा रहा है। वही इस घटना से हड़कंप मच गया है पुलिस जांच में जुटी हुई है।

विधायक के कार्यालय पर की गई कई राउंड फायरिंग

रुड़की से नीडल खानपुर विधायक उमेश कुमार के कैंप कार्यालय पर दिनदहाड़े फायरिंग की घटना हुई। बताया जा रहा है कि इस घटना में तीन युवक घायल हुए है। घटना स्थल पर मौजूद लोगों की माने तो कौन प्रणव सिंह चैंपियन ने फायरिंग कर आई है। फायरिंग की घटना के बाद अब पुलिस फुटेज खगाल रही है यह मामला रुड़की के गंग नहर स्थित विधायक उमेश कुमार के कार्यालय का बताया जा रहा है। आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप ने कहा कि घटना मेरे संज्ञान में है इसको लेकर एसएसपी को बता दिया गया है कि जांच कर तुरंत कार्रवाई करें।

प्रणव सिंह के खिलाफ उमेश कुमार ने लड़ा था चुनाव

बताया जा रहा है कि दोनों के बीच पुराना विवाद है और बीते दिन विधानसभा चुनाव में भी उमेश कुमार ने निर्दल ही प्रणव सिंह चैंपियन को हराकर चुनाव जीता था लेकिन अब इस फायरिंग के घटना के बाद विवाद बढ़ता हुआ नजर आ रहा है। कुंवर प्रवण सिंह चैंपियन खानपुर से पूर्व में विधायक रह चुके हैं। पुलिस इस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

Read More-‘सनातन धर्म की तुलना किसी झाड़ी से नहीं हो सकती…’, प्रयागराज के महाकुंभ में बोले सीएम योगी

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts