Thursday, March 12, 2026
Homeदेशरतन टाटा को अंतिम विदाई देने के लिए उमड़ा जनसैलाब, राजकीय सम्मान...

रतन टाटा को अंतिम विदाई देने के लिए उमड़ा जनसैलाब, राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा अंतिम संस्कार

उद्योगपति रतन टाटा का पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा के तिरंगे में लिपटे पार्थिव शरीर को NCPA लॉन में जनता के अंतिम दर्शन के लिए रखा गया।

-

Ratan Tata Death: टाटा समूह के चैयरमेन और दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा का बुधवार देश रात मुंबई के अस्पताल में निधन हो गया। रतन टाटा को मरणोपरांत भारत रत्न देने की मांग की गई है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बताया कि उद्योगपति रतन टाटा का पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा के तिरंगे में लिपटे पार्थिव शरीर को NCPA लॉन में जनता के अंतिम दर्शन के लिए रखा गया।

अंतिम दर्शन करने के लिए उमड़ा जनसैलाब

रतन टाटा के अंतिम दर्शन करने के लिए मुंबई में काफी भीड़ उमड़ पड़ी है।⁠मुंबई के पारसी समुदाय के लोग भी रतन टाटा के अंतिम दर्शन के लिए उमड़े। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास भी रतन टाटा के पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन के लिए पहुंचेंगे। गृह मंत्री अमित शाह भी रतन टाटा के अंतिम दर्शन करने के लिए पहुंचेंगे| इतना ही नहीं अमित शाह अंतिम संस्कार में भी शामिल होंगे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि रतन टाटा सच्चे राष्ट्रभक्त थे।

राजीव रंजन ने जताया दुख

रतन टाटा के निधन पर महाराष्ट्र विधानसभा के एलओपी विजय वडेट्टीवार ने कहा, “यह देश के लिए बहुत बड़ी क्षति है। वह सिर्फ एक उद्योगपति नहीं बल्कि एक देश प्रेमी थे।” राजीव रंजन ने रतन टाटा के निधन पर कहा, “रतन टाटा का निधन बहुत दुखद है। इस देश के औद्योगिक विकास में उनका महत्वपूर्ण योगदान था, उन्होंने पूरे औद्योगिक जगत को एक नई दिशा दी थीं।” आपको बता दे कुछ देर बाद रतन टाटा का अंतिम संस्कार किया जाएगा।रतन टाटा के पार्थिव शरीर को वरली के पारसी शमशान भूमि में पार्थिव शरीर को लेकर आएंगे।

Read More-‘भारत ने सच्चा रत्न खो दिया…’रतन टाटा के निधन पर केजरीवाल से लेकर एकनाथ शिंदे ने जताया दुख

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts