Chandrashekhar Azad News: लोकसभा चुनाव से पहले भीम आर्मी की और आजाद समाज पार्टी के मुखिया चंद्रशेखर आजाद को वाई प्लस सुरक्षा दे दी गई है। अब चंद्रशेखर आजाद केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवानों की सुरक्षा में रहेंगे। आपको बता दे 2023 में चंद्रशेखर आजाद पर जानलेवा हमला हुआ था। इसके बाद समर्थो का विरोध भी किया था। इस हमले के बाद चंद्रशेखर आजाद ने कई बार सुरक्षा बढ़ाने के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय को पत्र भी भेजा था।
चंद्रशेखर आजाद को मिली वाई प्लस सुरक्षा
भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद पर चल 2023 में उत्तर प्रदेश के सहारनपुर के देवबंद में जानलेवा हमला हुआ था। इसके बाद चंद्रशेखर आजाद को वाई प्लस श्रेणी की सुरक्षा दे दी गई है। बता दे की वाई प्लस की सुरक्षा कवर में कुछ कमांडो समेत 8 से 11 जवान शामिल होते हैं। जिसमें दो निजी सुरक्षा अधिकारी भी शामिल होते हैं। लोकसभा चुनाव से ठीक पहले केंद्र सरकार ने चंद्रशेखर आजाद को वाई प्लस सुरक्षा दे दी है।
इस सीट से चुनाव लड़ेंगे चंद्रशेखर आजाद
चंद्रशेखर आजाद उत्तर प्रदेश की नगीना लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। इस सीट पर भाजपा ने ओम कुमार को टिकट दिया है तो वहीं मायावती की बसपा ने सुरेंद्र पाल पर भरोसा जताया है चंद्रशेखर आजाद नगीना लोकसभा क्षेत्र में काफी एक्टिव है और इस सीट पर चुनाव जीतने के लिए वह जमीनी स्तर पर मेहनत भी कर रहे हैं।
