Monday, February 2, 2026
Homeदेश'मैं हत्या करके आया हूं, मुझे गिरफ्तार कर लीजिए...', भाभी को उतारा...

‘मैं हत्या करके आया हूं, मुझे गिरफ्तार कर लीजिए…’, भाभी को उतारा मौत के घाट फिर थाने पहुंचा देवर

इस घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। यह घटना बेतिया के सिरसिया थाना क्षेत्र की तुरहा पट्टी वार्ड नं 1 की है। वही जानकारी मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।

-

Crime News: बिहार के बेतिया से एक बहुत ही चौंका देने वाली घटना सामने आई है। जहां पर एक देवर ने अपनी ही भाभी को मौत के घाट उतार दिया फिर थाने में जाकर अपना जुर्म का बोला और कहा मुझे गिरफ्तार कर लीजिए मैंने हत्या की है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। यह घटना बेतिया के सिरसिया थाना क्षेत्र की तुरहा पट्टी वार्ड नं 1 की है। वही जानकारी मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।

भाभी को उतारा मौत के घाट

आलमगीर अंसारी की पत्नी सहलोदा खातून की चचेरे देवर ने फरसा से गला काटकर हत्या कर दी है। बताया जा रहा है कि मृतका के घर के बगल के ही रहने वाले मुनीर आलम ने अपने ही घर के बगल की भाभी की फरसा से गला काटकर हत्या कर दी। मृतका के पति आलमगीर ने बताया कि अपने दरवाजे पर बैठी मेरी पत्नी को मुनीर आलम ने फरसा से सिर पर वार कर दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मुनीर आलम गोपालगंज में बिजली विभाग के जेई के पद पर कार्यरत है।

सनकी मिजाज का था आरोपी

वहीं लोगों ने बताया कि बिजली विभाग का जेई सनकी मिजाज का था। अपने दरवाजे पर बच्चों को खेलना और चिल्लाना पसंद नहीं करता था। वहीं एसपी डॉ शौर्य सुमन ने बताया कि मुनीर आलम नाम के एक युवक ने महिला की फरसा से काटकर हत्या कर दी उसके बाद कुमारबाग थाने में जाकर थानेदार से बोल कि,’मैं हत्या करके आया हूं, मुझे गिरफ्तार कर लीजिए।’ पूछताछ के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Read More-दिवाली पर मां लक्ष्मी की पूजा में शामिल करेंगे चीजें, दौड़ी चली आएंगी धन की देवी

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts