Sunday, December 7, 2025
Homeदेशमुंबई में हुआ बड़ा हादसा, बिल्डिंग में आग लगने से 7 लोगों...

मुंबई में हुआ बड़ा हादसा, बिल्डिंग में आग लगने से 7 लोगों की मौत,40 घायल

मुंबई के गोरेगांव इलाके में कल देर रात बिल्डिंग में भयानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि यह आज बिल्डिंग में शॉट सर्किट की वजह से लगी है जिसकी जांच की जा रही है।

-

Mumbai Fire News: मुंबई के गोरेगांव की जय भवानी बिल्डिंग में ऐसी भीषण आग लगी की 7 लोगों की जान चली गई। इस भीषण हादसे में 40 लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं। जिन्हें तुरंत ही अस्पताल में एडमिट कराया गया है। मुंबई के गोरेगांव इलाके में देर रात भीषण आग लग गई है। वही 40 लोगों में से दो लोगों की बहुत ही गंभीर हालत बताई जा रही है।

शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी

मुंबई के गोरेगांव इलाके में कल देर रात बिल्डिंग में भयानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि यह आज बिल्डिंग में शॉट सर्किट की वजह से लगी है जिसकी जांच की जा रही है। देर रात करीब 3:00 बजे गोरेगांव की जय भवानी नाम की इमारत में यह आग लगी जिससे दमकल विभाग की तरफ से लेवल 2 घोषित किया गया। आज के कारण कई चार पहिया वाहन और दो पहिया वाहन जलकर खाक हो गए।

सात लोगो की चली गई जान

गोरेगांव की बिल्डिंग में आग लगने से सात लोगों की जान चली गई जिसमें एक पुरुष पांच महिलाएं शामिल हैं इसमें दो नाबालिक भी हैं। घायलों को HBT अस्पताल और कपूर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। दो लोगों की हालत बहुत ही गंभीर बताई जा रही है 25 घायलों को HBT अस्पताल में भर्ती कराया गया है जिसमें 12 पुरुष और 13 महिलाएं हैं। फीमेल में एक नाबालिक बच्चे भी है। वही मुंबई के कपूर अस्पताल में 15 लोगों को एडमिट कराया गया जिसमें 6 पुरुष और नौ महिलाएं भर्ती हैं।

Read More-‘मैं हाथ जोड़कर प्रार्थना करता हूं कि…’ सुनवाई के दौरान जज से क्या बोले संजय सिंह

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts