Homeदेश'शादी बचानी है तो शारीरिक संबंध बनाओ...' ज्योतिषी ने डर दिखाकर 3...

‘शादी बचानी है तो शारीरिक संबंध बनाओ…’ ज्योतिषी ने डर दिखाकर 3 साल तक किया रेप, दरिंदगी का काला खेल बेनकाब

नासिक में एक कथित ज्योतिषी द्वारा महिला के साथ 3 साल तक शोषण का सनसनीखेज मामला सामने आया है। दैवीय शक्तियों का डर दिखाकर आरोपी ने शादी से पहले और बाद तक किया अत्याचार, पुलिस को मिले चौंकाने वाले सबूत।

-

नासिक से सामने आया यह मामला भरोसे और अंधविश्वास के खतरनाक रूप को उजागर करता है। एक महिला अपनी शादी के लिए सही जीवनसाथी की तलाश में एक कथित ज्योतिषी के पास गई थी। लेकिन उसे क्या पता था कि सलाह लेने का यह कदम उसकी जिंदगी का सबसे बड़ा दर्द बन जाएगा। आरोपी, जो खुद को ‘कैप्टन’ कहता था, ने महिला को पहले भरोसे में लिया और फिर धीरे-धीरे अपने जाल में फंसा लिया। महिला के मुताबिक, शुरुआत में उसने सामान्य सलाह दी, लेकिन बाद में अपने कथित “दैवीय शक्तियों” का डर दिखाकर उसे मानसिक रूप से कमजोर कर दिया।

पेंडेंट, अंधविश्वास और पहला शोषण

महिला ने बताया कि आरोपी ने उसे एक पेंडेंट पहनने को दिया और कहा कि इसे कभी नहीं उतारना है। जब एक बार उसने परीक्षा के दौरान पेंडेंट उतार दिया, तो कुछ समय बाद उसका रिश्ता टूट गया। इसी घटना ने महिला के मन में अंधविश्वास को और मजबूत कर दिया। आरोपी ने इसी का फायदा उठाते हुए उसे यकीन दिलाया कि उसकी हर समस्या का समाधान उसके पास है। आरोप है कि इसी दौरान उसे एक नशीला पदार्थ पिलाकर पहली बार उसके साथ दुष्कर्म किया गया। इसके बाद आरोपी ने धमकी दी कि अगर उसने विरोध किया तो उसकी शादी कभी नहीं होगी।

शादी के बाद भी नहीं रुका अत्याचार

मामले की सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि महिला की शादी होने के बाद भी यह सिलसिला नहीं रुका। आरोपी लगातार उसे डराता रहा कि अगर उसने उसकी बात नहीं मानी तो उसके पति की मौत हो जाएगी। इस डर के चलते महिला तीन साल तक शोषण सहती रही। पुलिस के अनुसार, यह घटनाएं 2022 से लेकर दिसंबर 2025 तक चलती रहीं। आरोपी ने मानसिक दबाव और अंधविश्वास का सहारा लेकर महिला को पूरी तरह अपने नियंत्रण में रखा।

छापेमारी में खुली काली सच्चाई

जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी के घर और फार्महाउस पर छापा मारा, जहां से कई चौंकाने वाले सबूत मिले। अधिकारियों को एक पेन ड्राइव मिली, जिसमें 58 वीडियो क्लिप मौजूद थीं, जिनमें कुछ आपत्तिजनक भी बताई जा रही हैं। इसके अलावा एक पिस्तौल और कारतूस भी बरामद किए गए हैं। कोर्ट ने आरोपी को पुलिस कस्टडी में भेज दिया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए राज्य सरकार ने एसआईटी का गठन किया है। फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क और संभावित अन्य पीड़ितों की भी जांच कर रही है।

Read more-पालम हादसे के बाद दिल्ली में सियासी संग्राम! केजरीवाल के आरोप, सरकार का बड़ा ऐलान

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts