Friday, February 6, 2026
Homeदेशअस्पतालों में तैनात किए जाएंगे हथियारबंद जवान,कोलकाता रेप केस के बाद इस...

अस्पतालों में तैनात किए जाएंगे हथियारबंद जवान,कोलकाता रेप केस के बाद इस राज्य में लिया गया बड़ा फैसला

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर प्रदेश के सभी सरकारी अस्पतालों में अब हथियारबंद रिटायर्ड आर्मी के जवान तैनात किए जाएंगे। इस कदम का उद्देश्य अस्पतालों और वहां के स्टाफ की सुरक्षा को मजबूत करना है।

-

Chhattisgarh News: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में महिला डॉक्टर की रेप के बाद हत्या के मामले ने पूरे देश को सन्न कर दिया है। वहीं अब इस घटना के बाद छत्तीसगढ़ सरकार ने सरकारी अस्पतालों की सुरक्षा को लेकर एक बहुत बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर प्रदेश के सभी सरकारी अस्पतालों में अब हथियारबंद रिटायर्ड आर्मी के जवान तैनात किए जाएंगे। इस कदम का उद्देश्य अस्पतालों और वहां के स्टाफ की सुरक्षा को मजबूत करना है।

रिटायर्ड आर्मी जवानों की होगी तैनाती

सीएम विष्णु देव साय के निर्देश पर प्रदेश के सभी सरकारी अस्पतालों में अब हथियारबंद रिटायर्ड आर्मी के जवान तैनात किए जाएंगे। मुख्यमंत्री के निर्देश पर राज्य के स्वास्थ्य मंत्री ने राजधानी रायपुर के प्रमुख सरकारी अस्पतालों का निरीक्षण किया। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अस्पताल प्रशासन से सुरक्षा को और भी सुदृढ़ करने के निर्देश दिए।

सुप्रीम कोर्ट की अपील पर खत्म हुई हड़ताल

आपको बता दे कोलकाता रेप मर्डर केस के बाद पूरे देश में डॉक्टर हड़ताल पर है और प्रदर्शन कर रहे हैं। वही आज सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने सभी डॉक्टरों से अपील की कि वह काम पर लौटे हैं और हम उनकी सुरक्षा का आश्वासन देते हैं। सुप्रीम कोर्ट की अपील के बाद हड़ताल को समाप्त किया गया और 11 दिन बाद सभी डॉक्टर्स अपने काम पर लौट आए हैं।

Read More-सुप्रीम कोर्ट की अपील के बाद 11 दिन बाद ड्यूटी पर लौटे डॉक्टर्स, दिल्ली में खत्म की हड़ताल

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts