Homeदेश'मेरे चारों तरफ लाशें ही लाशें ही थी...', प्लेन हादसे में जिंदा...

‘मेरे चारों तरफ लाशें ही लाशें ही थी…’, प्लेन हादसे में जिंदा बचे एक शख्स ने सुनाई खौफनाक मंजर की कहानी

अहमदाबाद के पुलिस कमिश्नर जीएस मलिक ने बताया कि पुलिस को सीट 11 ए पर एक जीवित व्यक्ति मिला व्यक्ति अस्पताल में पाया गया है और उसका इलाज चल रहा है।

-

Ahmedabad Plane Crash: गुजरात के अहमदाबाद में प्लेन क्रैश हो गया जिसमें पहले सभी 242 लोगों के मारे जाने की खबर आ रही थी अब जानकारी आ रही है कि एक यात्री जिंदा बच गया है। अहमदाबाद के एयर इंडिया क्रैश में एक यात्री के जिंदा होने की खबर सामने आई है। जिंदा बचे एक यात्री ने खौफनाक मंजर की कहानी बताई है। अहमदाबाद के पुलिस कमिश्नर जीएस मलिक ने बताया कि पुलिस को सीट 11 ए पर एक जीवित व्यक्ति मिला व्यक्ति अस्पताल में पाया गया है और उसका इलाज चल रहा है। अभी तक मौतों की संख्या के बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता करने वालों की संख्या बढ़ सकती है क्योंकि विमान आवासीय क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हुआ है।

हादसे में जिंदा बचे यात्री ने सुनाई आप बीती

प्लेन क्रैश के हादसे में जिंदा बचे 40 वर्षीय विश्वास कुमार रमेश के रूप में हुई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने बताया कि,’उड़ान भरने के 30 सेकंड बाद तेज आवाज हुई और फिर विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह सब बहुत जल्दी हुआ। जब मैं उठा तो मेरे चारों तरफ लाशें बिखरी पड़ी थीं। मैं डर गया और वहां से भागा। मेरे चारों तरफ विमान के टुकड़े बिखरे पड़े थे। किसी ने मुझे पकड़ लिया और एम्बुलेंस में डालकर अस्पताल ले गया।”

फिर से शुरू किया गया सीमित उड़ानों का संचालन

इस हादसे के बाद अहमदाबाद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा से सीमित उड़ानों का संचालन फिर से शुरू किया गया है। अहमदाबाद हवाई अड्डे के पास एयर इंडिया के विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद राहत और बचाव अभियान के लिए तुरंत भारतीय सशस्त्र बलों की टीमें भेजी गईं।

Read More-अहमदाबाद प्लेन क्रैश में बॉलीवुड एक्ट्रेस के करीबी की चली गई जान, पोस्ट शेयर कर दी जानकारी

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts