तेलंगाना के वारंगल जिले में बुधवार की रात एक भयानक हादसे ने पूरे इलाके को हिला दिया। परिवार की 26 वर्षीय फरहत और उनकी दो बेटियां, उमेरा (8) और आयशा (6), घर के स्विमिंग पूल में डूब गईं। स्थानीय लोगों और रिश्तेदारों ने तुरंत तीनों को बाहर निकाला और एमजीएम अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। यह स्विमिंग पूल परिवार के पास था और पर्यटकों को किराए पर दिया जाता था, जो उनकी मुख्य आमदनी का स्रोत था।
परिवार का दावा और विवाद
फरहत के पति अजहरुद्दीन ने पुलिस को बताया कि यह एक दुर्घटना थी। उन्होंने कहा कि उनकी पत्नी और बेटियां पूल में फिसल गई थीं और डूब गईं। लेकिन फरहत के पिता अली ने तेलंगाना घटना को संदिग्ध बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि हाल के दिनों में अजहरुद्दीन और फरहत के बीच लगातार झगड़े हो रहे थे, खासकर बच्चों और गर्भावस्था को लेकर। परिवार के अनुसार अजहरुद्दीन एक और बेटी नहीं चाहता था और फरहत पर गर्भपात का दबाव डाल रहा था। इस कारण उन्हें विश्वास नहीं है कि यह कोई सामान्य हादसा था।
पुलिस जांच और CCTV सुराग
तेलंगाना घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने तुरंत घटनास्थल का दौरा किया। स्विमिंग पूल की जांच के साथ ही परिवार के सदस्यों से पूछताछ की गई। घटना के समय लगे सीसीटीवी कैमरे को भी जांच के लिए कब्जे में लिया गया है। पुलिस ने फरहत के पिता की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और अजहरुद्दीन से पूछताछ शुरू कर दी है। एसआई श्रीनिवास ने बताया कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक सबूत का इंतजार किया जा रहा है।
गांव में तनाव और परिवार की प्रतिक्रिया
पुन्नेलू गांव में इस घटना के बाद माहौल काफी तनावपूर्ण है। मृतक परिवार के परिजन शोक में हैं, वहीं पुलिस ने किसी अप्रिय घटना को रोकने के लिए घर के आसपास तैनाती बढ़ा दी है। ग्रामीण और स्थानीय लोग भी इस मामले में सुरक्षा और न्याय की मांग कर रहे हैं। अब सवाल यही है कि यह त्रासदी केवल एक दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना थी या इसके पीछे कुछ और साजिश छिपी है। CCTV फुटेज और फोरेंसिक जांच ही इस रहस्य का पर्दाफाश कर सकते हैं।
Read More-एक्सप्रेसवे पर पर रुकी गाड़ी, फिर ऐसा क्या हुआ कि मौके पर चली गई कांग्रेस नेता उनके ड्राइवर की जान
