Monday, February 2, 2026
Homeदुनियाकेजरीवाल मामले में जर्मनी ने की टिप्पणी, भारत ने लगाई फटकार

केजरीवाल मामले में जर्मनी ने की टिप्पणी, भारत ने लगाई फटकार

जर्मनी के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता सेबेस्टियन फिशर ने अरविंद केजरीवाल मामले पर विवादित बयान दे दिया है। एक सवाल के जवाब में जर्मन विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कह दिया कि हमने मामले का संज्ञान लिया।

-

Arvind Kejriwal Arreste: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को अभी हाल ही में गिरफ्तार किया गया है। दिल्ली सीएम के गिरफ्तार होने पर लगातार प्रतिक्रियाओं पर प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। वही इस मामले को लेकर जर्मनी ने भारत के इस आंतरिक मामले में टिप्पणी कर दी है। इसके बाद भारत में जर्मनी को फटकार लगा दी है। भारत में तत्काल उसके प्रतिनिधि को तलब करके कड़ी प्रतिक्रिया दी है। जर्मनी का यह रवैया भारत को बिल्कुल भी पसंद नहीं आया।

केजरीवाल मामले में जर्मनी ने कर दी टिप्पणी

जर्मनी के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता सेबेस्टियन फिशर ने अरविंद केजरीवाल मामले पर विवादित बयान दे दिया है। एक सवाल के जवाब में जर्मन विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कह दिया कि हमने मामले का संज्ञान लिया। उन्होंने कहा हम मानते हैं कि एक लोकतांत्रिक देश की न्यायपालिका की स्वतंत्रता और मौलिक लोकतांत्रिक सिद्धांतों से संबंधित मानक इस मामले में भी लागू होंगे। आरोपी का सामना करने वाले किसी भी व्यक्ति की तरह केजरीवाल भी निष्पक्ष सुनवाई के हकदार हैं इसमें बिना किसी प्रतिबंध के सभी उपलब्ध कानूनी रास्ते का उपयोग करना शामिल है। जैसे ही जर्मन विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने यह बयान दिया हड़कंप मच गया।

भारत ने लगाई फटकार

जर्मनी द्वारा दिए गए इस बयान पर भारत ने नाराजगी जाहिर की और भारत ने आंतरिक मामले में जबरन हस्तक्षेप बताया। मामले में भारत के विदेश मंत्रालय की ओर से शनिवार को उन्हें तलब भी किया गया। इतना ही नहीं भारत के विदेश मंत्रालय ने जर्मन ए बंसी मिशन के उप प्रमुख जॉर्ज एनजवीलर को अपना आधिकारिक विरोध दर्ज करने के लिए भी बुला लिया।

Read More-Arvind Kejriwal की गिरफ्तारी पर राहुल गांधी ने दिया रिएक्शन, बोले-‘इंडिया मुंह तोड़ जवाब देगा’

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts