Yuzvendra Chahal: टीम इंडिया के क्रिकेटर युजवेंद्र चहल इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी सुर्खियों में बने हुए हैं। युजवेंद्र चहल कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा के साथ अपनी तलाक की खबरों को लेकर सुर्खियों में हैं। हालांकि अभी तक इन खबरों पर युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा की तरफ से ऑफिशियल तौर पर कुछ भी नहीं कहा गया है। अब इसी बीच युजवेंद्र चहल ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर दिया है।
सच्चे प्यार को लेकर युजवेंद्र चहल ने शेयर किया पोस्ट
भारतीय टीम के बेहतरीन खिलाड़ी युजवेंद्र चहल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है। इसके कैप्शन में क्रिकेटर ने लिखा,”सच्चा प्यार मिलना मुश्किल है और मैं वही रेयर हूं।” इस तस्वीर में युजवेंद्र चहल ब्लू टीशर्ट, गले में चैन और हाथ में घड़ी फ्लाॅन्ट करते हुए नजर आ रहे हैं। यह फोटो किसी रेस्टोरेंट की लग रही है। युजवेंद्र चहल की यह पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है।
View this post on Instagram
चहल और धनश्री की तलाक की फैली खबरें
युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा की तलाक की खबरें काफी तेजी से फैल रही है। युजवेंद्र चहल और धनश्री ने इंस्टाग्राम पर एक दूसरे को अनफॉलो कर दिया है इसके बाद से दोनों के तलाक की खबरें सामने आने लगी इस दौरान चल और धनश्री का नाम अलग-अलग लोगों के साथ भी जोड़ा गया है। हालांकि अभी तक दोनों ने डायरेक्ट तरीके से इन खबरों पर चुप्पी नहीं तोड़ी है।
