Sunday, September 8, 2024

युवराज सिंह के घर हुई चोरी, चोरों ने गायब की कैश और ज्वेलरी, मां ने दर्ज कराई FIR

Yuvraj Singh: युवराज सिंह भारतीय क्रिकेट टीम के एक पूर्व महान खिलाड़ी हैं। युवराज सिंह ने काफी लंबे समय तक भारतीय क्रिकेट टीम की तरफ से एक दिग्गज ऑल राउंडर के रूप में खेला है। वनडे विश्व कप 2011 के दौरान युवराज सिंह ने अपने प्रदर्शन से टीम इंडिया को विश्व विजेता बनाने में अहम रोल अदा किया था। आपको बता दे कि भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह के घर में चोरी हो गई है। चोरों ने युवराज सिंह के घर से लगती और ज्वेलरी को चोरी कर लिया है।

युवराज के घर में हुई चोरी

पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह की मां ने पुलिस में दी एफआईआर में बताया है कि सितंबर साल 2023 से वह गुड़गांव वाले घर पर थी जिसके बाद 5 अक्टूबर को जब वह एमडीसी घर लौटी तो उनको पता चला कि उनके घर में चोरी हुई है। इस दौरान युवराज सिंह के घर से 75000 का कैश और कई कीमती ज्वेलरी भी गायब हो गई। युवराज सिंह की मां शबनम सिंह को दो लोगों पर शक हुआ है शबनम सिंह ने बताया कि दो वर्कर्स ने अचानक दिवाली के समय काम छोड़ दिया था।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

2019 में लिया था सन्यास

युवराज सिंह ने 10 जून साल 2019 को इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में जब भारतीय क्रिकेट टीम ने वनडे विश्व कप का खिताब अपने नाम किया था उसे दौरान युवराज सिंह ने कई मैच विनिंग पारी खेली थी और गेंदबाजी में भी योगदान दिया था। युवराज सिंह के नाम t20 विश्व कप में इंग्लैंड के खिलाफ एक ओवर में लगातार छह छक्के लगाने का भी रिकॉर्ड दर्ज है।

Read More-तीसरे टेस्ट के बीच अचानक घर लौटे R Ashwin, परिवार में इमरजेंसी का बताया कारण

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

1,000,000FansLike
55,600FollowersFollow
500,000SubscribersSubscribe

Latest Articles