Sunday, December 7, 2025
Homeखेलयुवराज सिंह ने अभिषेक शर्मा को किया बर्थडे विश, शिष्य को लेकर...

युवराज सिंह ने अभिषेक शर्मा को किया बर्थडे विश, शिष्य को लेकर लिखा ये खास कैप्शन

युवराज सिंह भारतीय टीम के एक पूर्व महान क्रिकेटर हैं युवराज सिंह ने भारतीय टीम के युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं और सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है

-

Abhishek Sharma Birthday: अभिषेक शर्मा भारतीय क्रिकेट टीम के एक उभरते सितारे हैं। आईपीएल 2024 में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए अभिषेक शर्मा ने बल्लेबाजी करते हुए तहलका मचा दिया था और वह आईपीएल 2024 में सबसे खतरनाक बल्लेबाज साबित हुए थे। इसके बाद अभिषेक शर्मा को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भी मौका मिला जहां पर अभिषेक शर्मा ने फिर से अपना खतरनाक अंदाज लोगों को दिखा दिया। आपको बता दे कि अभिषेक शर्मा के गुरु युवराज सिंह है युवराज सिंह ने अभिषेक शर्मा को बर्थडे की शुभकामनाएं दी हैं।

युवराज ने अभिषेक को लेकर कही ये बात

युवराज सिंह भारतीय टीम के एक पूर्व महान क्रिकेटर हैं युवराज सिंह ने भारतीय टीम के युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं और सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें युवराज सिंह अभिषेक शर्मा को बल्लेबाज जी से जुड़े कुछ टिप्स देते नजर आ रहे हैं। युवराज सिंह ने अभिषेक शर्मा के साथ वीडियो शेयर करते हुए लिखा “ बर्थडे सर अभिषेक। उम्मीद है कि आप इस साल बहुत सारे सिंगल लेंगे और खूब मेहनत करें।”

अभी तक खेले पांच T20 मैच

T20 विश्व कप 2024 के बाद अभिषेक शर्मा को जिंबॉब्वे के खिलाफ भारतीय टीम के लिए डेब्यू करने का मौका मिला था। इसके बाद अभी तक अभिषेक शर्मा ने भारतीय टीम के लिए पांच T20 मैच खेले हैं जिसमें अभिषेक शर्मा ने 124 रन बनाए हैं इस दौरान अभिषेक शर्मा का स्ट्राइक रेट 174.6 का रहा है। इसके अलावा अभिषेक शर्मा ने अपने दूसरे अंतरराष्ट्रीय मैच में ही शतक जड़ दिया था और उन्होंने जिंबॉब्वे के खिलाफ T20 मुकाबले में 46 गेंद में अपना शतक पूरा किया था।

Read More-टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया को लगा दूसरा बड़ा झटका, चोटिल हुआ ये इनफॉर्म बल्लेबाज

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts